"हिडिंब": अवतरणों में अंतर

No edit summary
छो बॉट: अनावश्यक अल्पविराम (,) हटाया।
पंक्ति 1:
'''हिडिंब''' [[महाभारत]] काल का एक राक्षस था, जो अपनी बहन [[हिडिंबा]] के साथ वन में रहा करता था। उसकी बहन [[हिडिंबा]] काली माता की भक्त थी, और उसे प्रतिदिन चढा़वे के रूप मे एक मनुष्य की बलि माता को देनी होती थी। एक दिन हिडिंब बहन के लिए मानव बलि हेतु वनवासरत् पांडवों में से एक [[भीम]] को पकड़ लाया। हिडिंबा भीम को देख उस पर मोहित हो गई, और भीम से बोली कि वह अपने भाई हिडिंब से उसे बचा कर कहीं दूर स्थान पर भेज देगी। जब बहुत समय होने पर भी हिडिंबा मानव बलि के लिए भीम को लेकर नहीं आई, तो हिडिंब अपनी बहन के पास पहुँचा और भीम के साथ विहार करती हिडिंबा को मारने के लिए दौडा़। इसपर भीम ने उसे ललकारा और उसका वध कर दिया। भीम और हिडिंबा के गन्धर्व विवाह से हिडिंबा को [[घटोत्कच]] नामक पुत्र प्राप्त हुआ।
 
महाभारत युद्ध मे घटोत्कच ने पांडवों की ओ‍र से वीरतापूर्वक भाग लिया था।