"पुलिस": अवतरणों में अंतर

छो Bot: Migrating 84 interwiki links, now provided by Wikidata on d:q35535 (translate me)
छो बॉट: डॉट (.) के स्थान पर पूर्णविराम (।) और लाघव चिह्न प्रयुक्त किये।
पंक्ति 16:
[[गृहरक्षा]] [[विभाग]] के अन्तर्गत आने वाला [[विभाग]] होने से [[देश]] की [[कानून]] [[व्यवस्था]] को संभालने का काम पुलिस के हाथ ही होता है। आपराधिक गतिविधियों को रोकने, अपराधियों को पकड़ने, अपराधियों के द्वारा किये जाने वाले अपराधों की खोजबीन करने, देश की आंतरिक [[सम्पत्ति]] की [[रक्षा]] करने और जो अपराधी हैं और उनका [[अपराध]] साबित करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य जुटाना ही पुलिस का कार्य है। अपराधी घोषित करने के बाद पुलिस संबन्धित व्यक्ति को [[अदालत]] को सौंपती है। यह [[न्यायव्यवस्था]] की एक महत्वपूर्ण [[कडी़]] के रूप में काम करती है, लेकिन किसी [[अपराधी]] को [[सजा]] देना पुलिस का काम नही होता है,[[सजा]] देने के लिये अदालतों को पुलिस द्वारा [[अपराधी]] के खिलाफ जुटाये गये [[पुख्ता]] [[सबूत]] और जानकारी पर निर्भर रहना होता है साथ ही इसी जानकारी और सबूतों के आधार पर ही किसी व्यक्ति को [[अपराधी]] घोषित किया जा सकता है।
 
अलग-अलग देशों की पुलिस के पास अलग प्रकार की [[कानूनी]] धारायें है और प्रत्येक [[धारा]] अलग अलग [[दंड]] घोषित करती है.है।
 
अपराधनिरोध के अंतर्गत न केवल व्यक्ति एवं संपत्ति संबंधी अपराधों का निरोध होता है वरन् मादक द्रव्यों का तथा गाँजा, भाँग, अफीम, कोकीन के तस्कर व्यापार का निरोध और वेश्यावृत्ति संबंधी अधिनियम को लागू कराने की कार्यवाहियाँ भी सन्निहित हैं। यातायात संबंधी व्यवस्था स्थापन में ट्रेफिक पुलिस द्वारा नगरों में यातायात का सुनियंत्रण एवं मोटर संबंधी अधिनियमों का परिपालन कराने की कार्रवाई की जाती है। इस संबंध में अमरीका आदि में राष्ट्रीय मार्गों पर मोटर साइकिल अथवा मोटर गाड़ियों पर यंत्रों से सुसज्जित पुलिस अधिकारियों द्वारा गश्त कराए जाते हैं। राजनीतिक सूचनाओं के एकत्रीकरण का कार्य देश के भीतर एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गुप्तचरों द्वारा होता है। इसके निमित्त देश के भीतर विभिन्न समुदायों एवं वर्गों की राजनीतिक प्रवृत्तियों, गतिविधि एवं नीतियों से संबंधित सूचनाएँ एकत्र की जाती हैं। प्रत्येक युग में राजनीतिक षड्यंत्र एवं हत्याकांड होते रहे हैं और पिछले कुछ वर्षों में विश्व में इस संबंध में अनेक घटनाएँ होने के कारण अपने देश के एवं बाहर के महत्ववाले व्यक्तियों की सुरक्षा का आयोजन प्रत्येक राष्ट्र की पुलिस द्वारा किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मित्र अथवा शत्रु राष्ट्रों की नीतियों के संबंध में सूचनाएँ भी एकत्र की जाती हैं।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/पुलिस" से प्राप्त