"भूषण (हिन्दी कवि)": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 68:
भूषण का हिंदी साहित्य में एक विशिष्ट स्थान हैं। वे वीर रस के अद्वितीय कवि थे। रीति कालीन कवियों में वे पहले कवि थे जिन्होंने हास-विलास की अपेक्षा राष्ट्रीय-भावना को प्रमुखता प्रदान की। उन्होंने अपने काव्य द्वारा तत्कालीन असहाय हिंदू समाज की वीरता का पाठ पढ़ाया और उसके समक्ष रक्षा के लिए एक आदर्श प्रस्तुत किया। वे निस्संदेह राष्ट्र की अमर धरोहर हैं।
====सारांश====
* जन्म संवत तथा स्थान - 1670 तिकवांपुर जिला कानपुर।
* पिता - रत्नाकर त्रिपाठी।
* मृत्यु - संवत 1772।
* ग्रंथ - शिवराज भूषण, शिवा बावनी, छत्रसाल दशक।
* वर्ण्य विषय - शिवाजी तथा छत्रसाल के वीरतापूर्ण कार्यों का वर्णन।
* भाषा - ब्रज भाषा जिसमें अरबी, फ़ारसी, तुर्की बुंदेलखंडी और खड़ी बोली के शब्द मिले हुए हैं। व्याकरण की अशुध्दियां हैं और शब्द बिगड़ गए हैं।
* शैली - वीर रस की ओजपूर्ण शैली।
* छंद - कवित्त, सवैया।
* रस - प्रधानता वीर, भयानक, वीभत्स, रौद्र और श्रृंगार भी है।
* अलंकार - प्रायः सभी अलंकार हैं।