"दोमिनिकन गणराज्य": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: अंगराग परिवर्तन
छो बॉट: कोष्टक () की स्थिति सुधारी।
पंक्ति 3:
 
== परिचय ==
यह जनतंत्र इंडीज के हिस्सपैनियाला (Hispaniola) द्वीप के दो तिहाई भाग में तथा बीऐटा (Beata), कैटालिना, सोने (Saona), ऑल्टो वीलो (Alto velo), कैटालिनिटा (Catalinita) तथा अन्य कई द्वीपिकाओं (Islets) पर फैला हुआ है। इस जनतंत्र की राजधानी [[सैंटो डोर्मिगो]] (Santo Domingo) है। यह नगर डोमिनिकैन का सबसे बड़ा नगर है।
 
यह जनतंत्र पूर्व में माना पैसेज (Mona passage), पश्चिम में हैटी, उत्तर में [[ऐटलैंटिक महासागर]] तथा दक्षिण में [[कैरिबीऐन सागर]] से घिरा हुआ है। इसकी तटरेखा ८७० मील लंगी है। एंग्गान्यो (Engano) अंतरीप से लेकर हैटी की सीमा तक यह सर्वाधिक लंबा (२४० मील) है और बीऐटा अंतरीप से लेकर ईसावेला (Isabela) अंतरीप तक यह सर्वाधिक चौड़ा (१७०) है। इस जनतंत्र में सुदूर पश्चिम में बृहद् मरूभूमि है। साधारणतया यह जनतंत्र पहाड़ी है। यहाँ की मुख्य पर्वतमाला कॉरदियेरा (Cordillera) सेंट्रल है जो पूर्व से पश्चिम जाती हुई, जनतंत्र को दो भागों में विभक्त करती है। इस पर्वतमाला में चीड़ के जंगल हैं। ट्रहीयो (Trujillo) पर्वत वेस्ट इंडीज में देश की सर्वोच्च ऊँचाई (१०,३१९ फुट) तथा एंरिक्यूइलो (Enriquillo) झील जो कि समुद्रतल १४४ से फुट नीची है, न्यूनतम नीचाई है। याकी डेल नॉर्टे (Yaque del Norte), याकी डेल सर (Sur) और यूना (Yuna) देश की मुख्य नदियाँ हैं।
 
जाड़े में यहाँ का औसत ताप १८ डिग्री से लेकर २९ डिग्री सें० तक तथा गर्मी में २३ डिग्री से लेकर ३५ डिग्री सें० तक रहता है। तटीय मैदान में वार्षिक औसत ताप २५ डिग्री सें० रहता है। जबकि कॉरिदियेरा सेंट़ल में औसत ताप २० डिग्री सें० रहता है। वर्षा का वार्षिक औसत पूर्वी क्षेत्र में ५३ इंच, उत्तर-पूर्व में ८२ इंच में तथा पश्चिम १७.४ इंच है। वर्षा यहाँ मई से नवंबर तक हाती है।