"ध्रुवीय कक्षा": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: अनावश्यक अल्पविराम (,) हटाया।
छो बॉट: कोष्टक () की स्थिति सुधारी।
पंक्ति 1:
[[चित्र:Polar orbit.ogg|thumb|200px|ध्रुवीय कक्षा]]
एक '''ध्रुवीय कक्षा''' ( polar orbit ), वह [[कक्षा]] है जिसमें एक [[कृत्रिम उपग्रह]] किसी पिंड की प्रत्येक परिक्रमा पर एक पूरे चक्कर में उसके दोनों ध्रुवों के ऊपर या लगभग ऊपर से गुजरता है | इस कारण [[भूमध्यरेखा]] से इसका झुकाव ९० डिग्री ( या इससे बहुत करीब ) होता है | सामान्यतः यह पिंड पृथ्वी जैसा या संभवतः [[सूर्य]] के जैसा होता है | ध्रुवीय [[भू-समकालिक कक्षा]] ( geosynchronous orbit ) के विशेष मामले को छोड़कर, ध्रुवीय कक्षा में उपग्रह अपने प्रत्येक चक्कर में भूमध्यरेखा के ऊपर एक भिन्न [[देशांतर]] पर से गुजरता है |
 
ध्रुवीय कक्षाओं का उपयोग अक्सर पृथ्वी के मानचित्रण, [[पृथ्वी प्रेक्षण]] और [[टोही उपग्रहों]] के साथ ही साथ कुछ [[मौसम उपग्रहों]] के लिए भी लिए किया जाता है | [[इरिडियम उपग्रह समूह]] भी दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए एक ध्रुवीय कक्षा का उपयोग करता है | इस कक्षा के लिए नुकसान यह है कि पृथ्वी की सतह पर कोई एक स्थान ऐसा नहीं है जहां से इस ध्रुवीय कक्षा के उपग्रह से लगातार संपर्क किया जा सकता हो |