"नौरोज़ त्यौहार": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: अनावश्यक अल्पविराम (,) हटाया।
छो बॉट: कोष्टक () की स्थिति सुधारी।
पंक्ति 1:
कजाकिस्तान और मध्य एशिया के अन्य देशों में वर्ष के पहले दिन के रूप में 22 मार्च को मनाया जाने वाला यह एक गैर धार्मिक उत्सव है। यहमहाविषुव या वसंत के समय दिन और रात के बराबर होने के दिन मनाया जाता है। यह प्रकृति प्रेम का उत्सव है।
== उत्सव की तैयारी ==
इसकी पूर्व-संध्या पर,लोग अपने घरों की सफ़ाई करते हैं, अपने उधार चुका देते हैं और अपने विरोधियों सेबैर मिटाते हैं क्योंकि यह माना जाता है कि नौरिज़ के घर में आने के बाद सभी बीमारियाँ और विफलताएँ दूर हो जाएँगी। इस शाम को घर के सभी बर्तन दूध, आइरन (दही), अनाज और झरने के पानी से भरे जाते हैं जो आने वाले वर्ष में प्रचुरता काप्रतीक है।
== उत्सव का आरंभ ==
सूर्योदय के साथ ही उत्सव शुरु हो जाता है। सुबह, सभी वयस्क, नवयुवक और बच्चे फावड़े उठाते हैं, किसीझरने या आरिक (छोटी नहर) पर जाते हैं और उसे साफ़ करते हैं। वे सम्माननीय वृद्धलोगों के मार्गदर्शन में पेड़ भी लगाते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान, उन्हें कहनापड़ता है: ‘’लोगों की स्मृति में एक पूरा झुण्ड छोड़कर जाने से अच्छा है एक पेड़छोड़कर जाना’’ और ‘’यदि आप एक पेड़ काटेंगे तो आपको दस पेड़ लगाने होंगे!’’