"लीफ एरिक्सन": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: अनावश्यक अल्पविराम (,) हटाया।
छो बॉट: कोष्टक () की स्थिति सुधारी।
पंक्ति 22:
[http://en.wikipedia.org/wiki/Einar_Haugen इनार हाउगन] का "वोयजेस टु विनलैंड" के अनुवाद के शाब्दिक व्याख्या अनुसार, लीफ़ एरिकसन एसे पहले व्यक्ति नही थे जिन्होने उत्तरी अमेरिका को देखा था। लीफ़ ने ब्यार्नि हरजोल्फसन के दावे सुने थे कि उसने ग्रीनलैंड के पश्चिम भी एक भूमि देखी थी। तथापि, ब्यार्नी ने कथित रुप से कभी उत्तरी अमेरिका पर कदम नही रखा था। बाद मे, जब लीफ़ नोरवे से ग्रीनलैंड की यात्रा कर रहे थे, वे रास्ता भटक कर उत्तरी अमेरिका के एक द्वीप मे पहुच गये जहाँ पर उन्हे "अपने-आप उगे हुए गेहूं के और अंगूर के खेत" दिखे। उस द्वीप से उन्होने दो अज्ञात व्यक्तियों को बचाया और वापस ग्रीनलैंड चले गये। परिणामस्वरूप, अगर इस पर भरोसा किया जाय, तो ब्यार्नी उत्तरी अमेरिका को देखने वाले पहले यूरोपीय थे और वे दो अज्ञात लोग उस महाद्वीप पर कदम रखने वाले पहले यूरोपीय थे।
 
लीफ़ ने फ़िर ब्यार्नी का जहाज़ खरीदा, ३५ नाविकों का दल इकट्ठा किया और ब्यार्नी के द्वारा वर्णित भूमि की ओर चले गये। एरिक्सन ने ब्यार्नी के पथ का उत्त्क्रम मे अनुगमन किया और एक निर्जन पथरीली जगह पर पहुच गये, जिसका नाम उनहोने [http://en.wikipedia.org/wiki/Helluland हेलुलैंड] रखा। थोड़ी सी यात्रा के पश्चात, वह एक वनाच्छादित इलाके मे पहुच गये, जिसका नाम उनहोने मार्कलैंड (संभवतया [http://en.wikipedia.org/wiki/Labrador लैबराडोर]) रखा। अंततः, लीफ़ विनलैंड (दाखमधु भूमि) पहुच गये। यहाँ पर उनहोने एक छोटे उपनिवेश की स्थापना की, जिसे ग्रीनलैंड के आगंतुकों ने लीफ़्सबुदिर का नाम दिया। विनलैंड मे सर्दियां बिता कर वे वापस ग्रीनलैंड आ गये।
 
सन् १९६० मे, नोर्वेजियन अन्वेषक [http://en.wikipedia.org/wiki/Helge_Ingstad हेलग इगंस्टाड] के द्वारा किये गये अनुसंधान से न्युफ़ाउन्डलैंड के उत्तरी तट पर एक नोर्वेजियन उपनिवेश का अन्वेषण हुआ। माना गया है कि यह जगह, जिसे आज लौंस ओ मेडो के नाम से जाना जाता है, "वोयजेस टु विनलैंड" और अन्य पुस्तकों मे वर्णित लीफ़्सबुदिर है। इगंस्टाड ने यह दिखाया कि नोर्वेजियन और आईस्लैंडिक् लोग क्रिसटोफ़र कोलम्बस से ५०० साल पहले उत्तरी अमेरिका पहुच गये थे। बाद के पुरातात्विक साक्ष्य से पता चलता है कि विनलैंड सेंट लॉरेंस की खाड़ी के आसपास क्षेत्रों मे स्थित था और लौंस ओ मेडो एक जहाज मरम्मत-स्थल और अन्य यात्राओं के लिये विश्राम-स्थल था। सागास ओफ़ एरिक द रेड मे दो और स्थानों का उल्लेख किया गया है -स्ट्रौमफ़्योर्ड और होप। दोनो ही विनलैंड के दक्षिण मे स्थित हैं।