"स्वच्छमण्डल": अवतरणों में अंतर

छो "स्वच्छमण्डल" से सुरक्षा हटा दी गई: इतिहास में कोई बर्बरता नहीं, सुरक्षा अनावश्यक
छो बॉट: डॉट (.) को पूर्णविराम और लाघव चिह्न (॰) में बदला।
पंक्ति 27:
कॉर्निया के ऑपरेशन का प्रचलित सबसे पहले [[इटली]] में विकसित किया गया था। इसके बाद उसे [[अमेरिका]] में भी अपनाया गया और बाद में विश्व भर में अपनाया गया है। इस ऑपरेशन में रोगी के एक दाँत और उसके पास की कुछ हड्डी को निकाल कर तराशा गया और उस में बेलनाकार लेंस को बैठाने के लिए एक छेद किया गया। लेंस सहित दाँत को पहले रोगी के गालों या कंधों की त्वचा के नीचे दो महीनों के लिए प्रतिरोपित किया जाता है, ताकि वे अच्छी तरह आपस में जुड़ जाएँ। बाद में उन्हें वहाँ से निकाल कर आँख में प्रतिरोपित किया जाता है। इसके लिए आँख वाले गड्ढे को पहले अच्छी तरह तैयार किया जाता है। आँख की श्लेश्मा वाली परत में एक छेद किया जाता है, ताकि लेंस थोड़ा-सा बाहर निकला रहे और आसपास के प्रकाश को ग्रहण कर सके।<ref name="यादव">[http://hindi.webdunia.com/samayik/deutschewelle/dwnews/0909/18/1090918033_1.htm दाँत लगते ही लौट आई दृष्टि ]।वेब दुनिया।राम यादव</ref>
 
हाल के वर्षों में एक नया विकल्प इंट्रास्ट्रोमल कॉर्नियल रिंग को प्लास्टिक से विशिष्ट रूप से इस तरह बनाया जाता है कि ये कॉर्निया के अंदर बैठाया जा सके। इनके डिजाइन कुछ इस तरह से बने होते हैंकि ये कॉर्निया को दोबारा से खोई हुई आकृति वापस लौटाते हैं और दृष्टि सुधारते हैं। इस प्रत्यारोपण में कॉर्नियल ऊतक को निकालने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। इसमें रोगी को ठीक होने में भी अधिक समय भी नहीं लगता है। ये नया कॉर्निया प्रत्यारोपण एक शल्यरहित प्रक्रिया है जिसमें कॉर्निया के डिस्क को हटाकर दान किये गए ऊतक को लगाया जाता है। हालांकि ये सफलतापूर्वक हो जाता है लेकिन ये बहुत ही आरामदायक होता है और ठीक होने में बहुत समय लगता है।<ref name="देशबंधु">[http://www.deshbandhu.co.in/print/701/3 आंखों के लिए खतरा है केराटोकोनस]।देशबंधु.कॉम।१५ जून, २००९।डा.२००९।डॉ॰ महिपाल एस.सचदेव, चेयरमैन, सफदरजंग एन्कलेव सेंटर फॉर साइट</ref>
== संदर्भ ==
{{टिप्पणीसूची}}