"हाथी": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: अनावश्यक अल्पविराम (,) हटाया।
छो बॉट: डॉट (.) को पूर्णविराम और लाघव चिह्न (॰) में बदला।
पंक्ति 187:
''ऍलिफ़स मैक्सिमस इन्डिकस'' ([[भारतीय हाथी]]) एशियाई हाथी की आबादी का बड़ा हिस्सा बनाता है। क़रीब ३६,००० की आबादी वाले ये हाथी हल्के स्लेटी रंग के होते हैं, तथा इनके केवल कानों और सूंड में रंजकता क्षीण होती है। बड़े नर अमूमन ५,००० कि. वज़नी होते हैं लेकिन श्री लंकाई हाथी जितने ऊँचे होते हैं। मुख्य भू-भागीय हाथी [[भारत]] से लेकर [[इंडोनेशिया]] तक ११ एशियाई देशों में पाया जाता है। इनको जंगली इलाके परिवर्ती अंचल, जो कि जंगलों और घास के मैदानों के बीच होते हैं, पसन्द हैं क्योंकि वहाँ इनको भोजन में अधिक विविधता मिल जाती है।<br />
''ऍलिफ़स मैक्सिमस सुमात्रेनस'', या [[सुमात्रा]] का हाथी केवल सुमात्रा ही में पाया जाता है। यह भारतीय हाथी से छोटा होता है। इनकी संख्या २,१०० से ३,००० के बीच आंकी गई है। यह भारतीय हाथी से भी हल्के रंग का होता है और इसकी रंजकता अन्य एशियाई हाथियों की तुलना में कम क्षीण होती है तथा सिर्फ़ कानों पर ग़ुलाबी धब्बे होते हैं। वयस्क सुमात्राई हाथी अमूमन कंधे तक केवल १.७ से २.६ मी. ऊँचा होता है तथा वज़न में ३,००० कि. से कम होता है। यह अपने एशियाई तथा अफ़्रीकी रिशतेदारों से काफ़ी छोटा होता है और केवल सुमात्रा द्वीप के उन क्षेत्रों में पाया जाता है जहाँ या तो जंगल हों या पेड़ों की झुरमुट हो।<br />
[[चित्र:भारतीय_नर_हाथी.ogvभारतीय_नर_हाथी।ogv |thumb|[[जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान]] में नर हाथी]]
सन् २००३ ई. में [[बोर्नियो]] [[द्वीप]] में एक अन्य उपजाति पहचानी गई है। इसको बोर्नियो पिग्मी हाथी के नाम से नवाज़ा गया है और अन्य एशियाई हाथियों की तुलना में यह ज़्यादा छोटा और कम आक्रामक होता है। इसके अपेक्षाकृत बड़े कान और पूँछ होते हैं और इसके हाथीदांत भी अधिक सीधे होते हैं।
{{clear}}
"https://hi.wikipedia.org/wiki/हाथी" से प्राप्त