"वेब डिजाइन": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: डॉट (.) के स्थान पर पूर्णविराम (।) और लाघव चिह्न प्रयुक्त किये।
छो बॉट: कोष्टक () की स्थिति सुधारी।
पंक्ति 5:
सन १९८९ में सी-ई-आर-एन में काम करने के दौरान टिम बर्नर ली नें एक वैश्विक हाइपर टेक्स्ट परियोजना का प्रस्ताव रखा जो कि बाद में वर्ल्ड वाइड वेब बन गया। १९९१-१९९३ तक वर्ल्ड वाइड वेब का जन्म हुआ। तब टेक्स्ट-मात्र पेजों को एक सिंपल लाइन मोड ब्राउज़र की मदद से देखा जा सकता था।<ref>{{cite web|url=http://www.w3.org/People/Berners-Lee/Longer.html|publisher=ड ब ल्यू ३ ऑर्ग .|date=उल्लिखित २०१२-०३-१६ |title=बायोग्राफी }}</ref> सन १९९३ में मार्क एंडरसन तथा एरिक बिना नें मोज़ेक ब्राउज़र का निर्माण किया। उस समय तक कई ब्राउज़र थे पर उनमें से अधिकांश यूनिक्स आधारित थे तथा सामान्य रूप से अधिक लोड लेते थे। उनमें ग्राफिक तत्वों जेसे की ध्वनि एवं चित्रों इत्यादि के लिए कोई जगह नहीं थी। मोज़ेक ब्राउज़र नें इस विचारधारा को तोड़ दिया।<ref>{{cite web|url=http://www.techopedia.com/images/pdfs/history-of-the-internet.pdf|date=उल्लिखित २०१२-०३-१६ |title=मोजेक ब्राउज़र }}</ref> अक्टूबर १९९४ को डब्ल्यू३सी के बाद से वर्ल्ड वाइड वेब का विकास अपनी पूरी क्षमता के उपयोग के लिए हो गया।
== उपकरण एवं तकनीकी ==
उत्पादन के अलग अलग हिस्सों के अनुसार वेब डिजाइनिंग में अलग अलग प्रकार के उपकरणों एवं तकनीकी का प्रयोग होता है। इन उपकरणों को समय समय पर नए नए प्रतिमानों के अनुसार अद्यतन किया जाता है ताकि वे मापदंडों पर खरे उतर सकें; परन्तु उनके पीछे का मूलभूत सिद्धांत वही रहता है। उपयोग किये जाने बाले उपकरणों में वेब ग्राफ़िक डिजाईन उपकरण तथा सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन उपकरण आदि आते हैं। जहाँ वेब ग्राफ़िक डिजाईन उपकरणों के द्वारा ग्राफ़िक्स का निर्माण किया जाता है वहीँ सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन उपकरणों के द्वारा सर्च इंजन में वरीयता तथा तत्संबंधी सुझाव मिलते हैं।<ref>{{cite web|url=http://validator.w3.org/|title=W3C मार्कअप वेलिडेशन सर्विस }}</ref><ref>{{cite web|url=http://www.w3.org/WAI/|title=वेब एक्सेसबिलिटी इनिशिएटिव (डब्ल्यू-ए-आई)}}</ref>
== कौशल एवं तकनीकी ==
वेब डिजाइनिंग से सम्बंधित कौशलों में निम्न आते हैं-<ref>{{cite web|url=http://supramind.com/web-designing/|title=वेब डिजाईन|publisher=सुपरामाइण्ड डॉट कॉम}}</ref>