"सम्भल": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: डॉट (.) को पूर्णविराम और लाघव चिह्न (॰) में बदला।
छो बॉट: कोष्टक () की स्थिति सुधारी।
पंक्ति 19:
चक्की का पाट (पत्थर का बना पुराने समय में अनाज पीसने में काम आने वाला) सम्भल का एक प्रमुख सांस्कृतिक व ऐतिहासिक आकर्षण है जो जमीं से १५ मी कि ऊंचाई पर टंगा है। शहर में इसके बारे में एक कहानी बताई जाती है कि एक पेशेवर कूदनेवाले (जिसे 'नट' कहते हैं) ने इस भारी पत्थर के टुकड़े को बिना किसी अन्य सहारे के अकेले ऊपर टांग दिया था।
 
यह शहर हकीमों (यूनानी चिकित्सक) के लिए जाना जाता है। स्वर्गीय हकीम रईस (मृत्यु २००८) सबसे अधिक प्रसिद्व थे। उनकी वंशावली उनके पुत्रों हकीम ज़फर (बड़े) व हकीम नासर (छोटे) द्वारा आगे बढाई जा रही है। देश के सबसे प्रसिद्व यूनानी ब्रांड दर्दमंद, जनता दर्दमंद दवाखाना भी सम्भल से ही हकीम कौसर अहमद द्वारा बनाई जाती है। अधिकांश दवाएं अरब, उत्तर व पूर्व देशों में भेजी जातीं हैं।
 
यहाँ कई वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हैं: हिंद इंटर कॉलेज, सम्भल; फैज़ गर्ल्स इंटर कॉलेज, सरायतरीन; एसबीएसजे इंटर कॉलेज, सम्भल; आर्य समाज इंटर कॉलेज, सम्भल; एएमएचआर (मनोकामना) इंटर कॉलेज, सम्भल; उमेद राय इंटर कॉलेज, हयातनगर, सरायतरीन; बाल विद्या मंदिर, सम्भल; आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज, सम्भल.
"https://hi.wikipedia.org/wiki/सम्भल" से प्राप्त