"सहारा मरुस्थल": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: डॉट (.) के स्थान पर पूर्णविराम (।) और लाघव चिह्न प्रयुक्त किये।
छो बॉट: कोष्टक () की स्थिति सुधारी।
पंक्ति 1:
[[चित्र:Sahara satellite hires.jpg|thumb|230px|अंतरिक्ष से ली गई सहारा रेगिस्तान की तस्वीर]]
'''सहारा''' ([[अरबी]]: الصحراء الكبرى, "सबसे बड़ा मरुस्थल') विश्व का विशालतम गर्म मरुस्‍थल है। सहारा नाम रेगिस्तान के लिए अरबी शब्द ''सहरा'' ( صحراء) से लिया गया है जिसका अर्थ है मरुस्थल।<ref>[http://www.etymonline.com/index.php?term=Sahara "सहारा"] ''[[:en:Online Etymology Dictionary|ऑनलाइन एटायमोलॉजी शब्दकोष]]'' डगलस हार्पर, इतिहासवेत्ता, अभिगमन तिथि:[[२५ जून]], [[२००७]]</ref><ref>[http://online.ectaco.co.uk/main.jsp?do=e-services-dictionaries-word_translate1&status=translate&lang1=23&lang2=ar&source_id=2119140 अंग्रेज़ी-अरबी ऑनलाइन शब्दकोष]</ref> यह [[अफ़्रीका]] के उत्तरी भाग में [[अटलांटिक महासागर]] से [[लाल सागर]] तक ५,६०० किलोमीटर की लम्बाई तक [[सूडान]] के उत्तर तथा [[एटलस पर्वत]] के दक्षिण १,३०० किलोमीटर की चौड़ाई में फैला हुआ है। इसमे [[भूमध्य सागर]] के कुछ तटीय इलाके भी शामिल हैं। क्षेत्रफल में यह [[यूरोप]] के लगभग बराबर एवं [[भारत]] के क्षेत्रफल के दूने से अधिक है। [[माली]], [[मोरक्को]], [[मुरितानिया]], [[अल्जीरिया]], [[ट्यूनीशिया]], [[लीबिया]], [[नाइजर]], [[चाड]], [[सूडान]] एवं [[मिस्र]] देशों में इस मरुस्थल का विस्तार है। दक्षिण मे इसकी सीमायें ''[[सहल]]'' से मिलती हैं जो एक अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय [[सवाना]] क्षेत्र है। यह सहारा को बाकी अफ्रीका से अलग करता है।
 
सहारा एक निम्न मरुस्थलीय [[पठार]] है जिसकी औसत ऊँचाई ३०० मीटर है। इस [[उष्णकटिबंध|उष्णकटिबंधीय]] मरूभूमि का आंतरायिक इतिहास लगभग ३० लाख वर्ष पुराना है।<ref>एम.आई.टी ओपनकोएसवेयर (२००५) "[http://ocw.mit.edu/NR/rdonlyres/Earth--Atmospheric--and-Planetary-Sciences/12-453Fall-2005/882ACC1A-608F-41EF-97E2-B7616F37D425/0/1_lecture1_1.pdf अफ्रीकी भूगर्भशास्त्र के ९-१० हजार वर्ष]" मस्साचुसेट्स इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी. पृष्ठ ६ एवं १३</ref> यहाँ कुछ निम्न [[ज्वालामुखी पर्वत]] भी हैं जिनमें [[अल्जीरिया]] का [[होगर पर्वत|होगर]] तथा [[लीबिया]] का [[टिबेस्टी पर्वत]] मुख्य हैं। टिबेस्टी पर्वत पर स्थित [[ईमी कूसी ज्वालामुखी]] सहारा का सबसे ऊँचा स्थान है जिसकी ऊँचाई ३,४१५ मीटर है। हवा के साथ बनते विशाल बालू के टीले एवं खड्ड इसकी सामान्य भू-प्रकृति बनाते हैं। सहारा मरुस्थल के पश्चिम में विशेष रूप से मरिसिनिया क्षेत्र में बड़े-बड़े बालू के टीले पाये जाते हैं। कुछ [[टिब्बा|रेत के टिब्बों]] की ऊंचाई १८० मीटर (६०० फीट) तक पहुँच सकती है।<ref>अर्थर एन.स्ट्रैह्लर एवं एलान एच स्ट्रैह्लर (१९८७) मॉडर्न फिज़िकल जेयॉग्रफी- तृतीय संस्करण| [[न्यू यॉर्क]]| जॉन विले एण्ड संस|पृष्ठ ३४७</ref> सहारा के मरुस्थल में कहीं-कहीं कुआँ, नदी, या झरना द्वारा सिंचाई की सुविधा के कारण हरे-भरे मरुद्यान पाये जाते हैं। कुफारा, टूयाट, वेडेले, टिनेककूक, एलजूफ सहारा के प्रमुख मरु-उद्यान हैं। कहीं-कहीं नदीयों की शुष्क घाटियाँ हैं जिन्हें वाडी कहते हैं।<ref>{{cite book |last=तिवारी |first=विजय शंकर |title= आलोक भू-दर्शन |year=जुलाई २००४ |publisher=निर्मल प्रकाशन |location=कलकत्ता |id= |page=६७ |accessday= ७|accessmonth= जुलाई|accessyear= २००९}}</ref> यहाँ खारी पानी की झीलें मिलती हैं।