"हेमन्त कुमार मुखोपाध्याय": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: अंगराग परिवर्तन।
छो बॉट: कोष्टक () की स्थिति सुधारी।
पंक्ति 7:
| birth_name = हेमन्त कुमार सम्पादन
| birth_date = {{birth date|df=yes|1920|06|16}}
| birth_place=[[वाराणसी]],बनारस स्टेट, [[ब्रिटिश राज]] (अब में [[उत्तर प्रदेश]], भारत)
| death_date = {{death date and age|df=yes|1989|09|26|1920|06|16}}
|death_place=[[कोलकाता]], [[पश्चिम बंगाल]], भारत
पंक्ति 24:
== आरंभिक संगीत जीवन ==
अपने मित्र [[सुभाष मुखोपाध्याय]] के प्रभाव में आकर हेमंत कुमार ने 1933 में [[ऑल इंडिया रेडियो]] के लिए अपना पहला गीत रिकॉर्ड करवाया. हेमंत कुमार को बंगाली संगीतकार [[शैलेस दासगुप्ता]] से काफी प्रेरणा मिली. 1980 के दशक में टेलीविजन पर प्रसारित एक साक्षात्कार में हेमंत कुमार ने कहा कि उन्होंने [[उस्ताद फैय्याज खान]] से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ली, लेकिन उस्ताद की मौत के बाद उनका ये क्रम टूट गया.
1937 में, हेमंत कुमार ने अपना पहला गैर-फिल्मी संगीत का डिस्क [[कोलंबिया लाबेल]] कंपनी के लिए जारी किया, जिसमें संगीत शैलेस दासगुप्ता ने दी और गीत लिखा था [[नरेश भट्टाचार्य]] ने. इसके बाद से 1984 तक हेमंत कुमार ने हर साल [[ग्रामोफोन कंपनी ऑफ इंडिया]](जीसीआई) कंपनी के लिए गैर-फिल्मी गीत गाते रहे. उनका पहला हिंदी डिस्क इसी कंपनी के लिए जारी हुआ जिसमें दो गीत कितना दुख भुलाया तुमने और ओ प्रीत निभानेवाली काफी मशहूर हुआ. जिसे लिखा था [[फैय्याज हाशमी]] ने और संगीत दिया [[कमल दासगुप्ता]] ने.
उन्होंने फिल्म [[इरादा]] के लिए पहलीबार हिंदी में गीत गाया जिसमें [[पंडित अमरनाथ]] ने संगीत दिया था और [[अजीज कश्मीर]] ने गाने के बोल लिखे थे.
हेमंत कुमार [[रवींद्र संगीत]] के अग्रगण्य गायक माने जाते हैं. उन्होंने 1944 में बंगला फिल्म प्रिया बंगधाबी के लिए पहलीबार रवींद्र संगीत रिकॉर्ड कराया. इसी साल उन्होंने कोलंबिया लाबेल के लिए गैर-फिल्मी रवींद्र संगीत का रिकॉर्ड करवाया.