"आत्मविश्वास": अवतरणों में अंतर

छोNo edit summary
छो बॉट: विराम चिह्नों के बाद खाली स्थान का प्रयोग किया।
पंक्ति 1:
'''आत्मविश्वास''' (Self-confidence) वस्तुतः एक मानसिक एवं आध्यात्मिक शक्ति है। आत्मविश्वास से ही विचारों की स्वाधीनता प्राप्त होती है और इसके कारण ही महान कार्यों के सम्पादन में सरलता और सफलता मिलती है। इसी के द्वारा आत्मरक्षा होती है। जो व्यक्ति आत्मविश्वास से ओत-प्रोत है, उसे अपने भविष्य के प्रति किसी प्रकार की चिन्ता नहीं रहती। उसे कोई चिन्ता नहीं सताती। दूसरे व्यक्ति जिन सन्देहों और शंकाओं से दबे रहते हैं, वह उनसे सदैव मुक्त रहता है। यह प्राणी की आंतरिक भावना है।इसकेहै। इसके बिना जीवन मे सफल होना अनिश्चित है।
 
यदि आप कोई महान कार्य करना चाहते हैं तो सबसे पहले मन में स्वाधीनता के विचार भरिए। जिस मनुष्य का मन सन्देह, चिन्ता और भय से भरा हो, वह महान कार्य तो क्या, कोई सामान्य कार्य भी नहीं कर सकता। सन्देह और संशय आपके मन को कभी भी एकाग्र न होने देंगे। मन की एकाग्रता कार्य-सम्पादन के लिए आवश्यक शर्त है।
पंक्ति 12:
यदि आप अपने को साधारण और मामूली व्यक्ति समझेंगे तो आपके कहने से पूर्व ही आपका चेहरा यह भाव स्पष्ट कर देगा। यह असम्भव है कि आप अपने को तुच्छ और निर्धन भी समझें और आपके चेहरे पर निर्धनता की झलक भी दिखाई न दे। एक बात का हमेशा ख्याल रखें कि जो गुण आपमें में विद्यमान हैं, आपके के चेहरे पर उनकी झलक स्पष्ट दिखाई देती है। इन गुणों का प्रभाव दूसरों पर बिना कहे पड़ता है। आपको किसी को यह बात बताने की आवश्यकता नहीं है कि आप हीन दीन, अयोग्य और निर्बल हैं। यह कार्य तो आपका मुखमंडल भलीभांति कर देता है। जिस प्रकार दर्पण आपको आपकी तस्वीर दिखाता है, उसी प्रकार आपका चेहरा आपके दिल का दर्पण है, वो आपकी अवस्था और आपके विचारों को जाहिर करता है। आपके आत्मबल की निर्बलता या अयोग्यता आपके चेहरे पर दिखती है।
 
आप जिन गुणों को प्राप्त करना चाहते हैं उनको अपने मन में संजोइए तो वे गुण स्वतः आपके हो जायेंगे। आपका मुखमण्डल उन गुणों के प्रकाश में जगमगाने लगेगा। यदि आप अपने चेहरे, आचरण अथवा व्यवहार में उच्चता लाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपने विचारों में उच्चता लानी होगी। तभी आपको सफलता प्राप्त होगी, अन्यथा नहीं। आपके किसी भी कार्य की नींव का मजबूत पत्थर आपका आत्मविश्वास है। इस विचार में ही अद्भुत शक्ति छिपी है कि आप प्रत्येक कार्य कर सकते हैं।आपहैं। आप अद्वितीय हैँ, आपके जैसा इस संसार मेँ दूसरा कोई नहीँ।
 
== अपने बच्चों का आत्मविश्वास कम न करें ==