"कटनी": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: डॉट (.) के स्थान पर पूर्णविराम (।) और लाघव चिह्न प्रयुक्त किये।
छो बॉट: विराम चिह्नों के बाद खाली स्थान का प्रयोग किया।
पंक्ति 28:
== प्रमुख आकर्षण ==
=== झिंझरी ===
कटनी जिले के जबलपुर रोड पर कटनी से 3 किमी. दूर झिंझरी शैलाश्रय है। यहां चूना पत्थर की 14 विशाल मेँढकाकार चट्टानें देखी जा सकती है।इनहै। इन प्रागैतिहासिक कालीन चट्टानों में तत्कालीन मानव के औजारों, हथियारोँ, पशु पक्षी, मानवाकृतियाँ, पेड़ और पत्तों आदि के शैलचित्रोँ को देखा जा सकता है। ये शैलचित्र 10000 ईसा पूर्व से 4000 ईसा पूर्व के माने जाते हैं। सरकारी संरक्षण के बावज़ूद अब ये समाप्तप्राय हैँ।
=== रूपनाथ ===
यह तीर्थस्थल बहोरीबंद से 3 किमी. दूर है। भगवान शिव की पंचलिंग की आकर्षक प्रतिमा यहीं स्थापित है। यह एक-दूसर के ऊपर बने तीन कुंड देखे जा सकते हैं। सबसे निचले कुंड को सीताकुंड, बीच के कुंड को लक्ष्मण कुंड और सबसे ऊपर वाले कुंड को राम कुंड के नाम से जाना जाता है।
=== विजयराघवगढ़ ===
यह ऐतिहासिक स्थल कटनी से लगभग 30 किमी. दूर है। राजा प्रयागदास के काल में यह एक विशाल और लोकप्रिय नगर था। विजयराघवगढ़ किला यहां का मुख्य आकर्षण है। भगवान विजयराघव को समर्पित एक मंदिर भी यहां देखा जा सकता है।मात्रहै। मात्र डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर विजयराघवगढ़ -बरही सड़क मार्ग पर पूर्व मेँ कटनी की जीवनरेखा ' छोटी महानदी ' बहती है।यहाँहै। यहाँ देवी सारदा का मंदिर है। जिसका महत्व मैहर की देवी सारदा के समान माना जाता है। रियासत के किशोर राजा सरयूप्रतापसिंह ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ़ विद्रोह कर दिया था। प्रमुख सहायक सरदार बहादुर ख़ान को लेकर मुड़वारा कटनी मेँ अंग्रेजोँ से मुक़ाबला किया। किशोर राजा को सुरक्षित कर बहादुरखान ने अपने प्राणोँ का बलिदान कर वफ़ादारी की मिसाल कायम की . आज भी कटनी मेँ महिला महाविद्यालय के बाजू मेँ शहीद की मज़ार है। यह युद्ध प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अवधि मेँ हुआ। मूड़ वारे यानी सिर काटे थे अंग्रेजोँ ने यहाँ भारतीयोँ के इसलिए कटनी का पश्चिमी दक्षिणी भाग ' मुड़वारा' के नाम से राजस्व अभिलेखोँ मेँ लिखा जाने लगा था। ठाकुर जगमोहनसिंह इसी राजपरिवार के कवि थे। इनका लिखा काव्य उपन्यास ' श्यामा स्वप्न ' भारतेंदुकालीन महत्वपूर्ण काव्यकृति है।
विजयराघवगढ़ का किला आज अपने अवशेष रूप मेँ भी अपने गौरवशाली अतीत की शौर्य गाथा सुनाता पुरातत्व विभाग के संरक्षण मेँ है।
=== बिलहेरी ===
"https://hi.wikipedia.org/wiki/कटनी" से प्राप्त