"कार्ब्युरेटर": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: अनावश्यक अल्पविराम (,) हटाया।
छो बॉट: विराम चिह्नों के बाद खाली स्थान का प्रयोग किया।
पंक्ति 8:
== बनावट ==
[[चित्र:Carburetor.svg|thumb|right|upright=y|कार्ब्युरेटर का क्रॉस-सेक्शनल दृश्य आरेख]]
कार्ब्युरेटर एक नली का बना होता है, जिसके संतुलन हेतु एक पत्ती (प्लेट) लगी होती है। इस पत्ती को '''''थ्रोटल प्लेट''''' कहा जाता है।<ref name = "हिन्दुस्तान "/> यह प्लेट वायु के बहाव का नियंत्रण करके संतुलन बनाती है। इंजन के स्टार्ट होने पर ईंधन में मिश्रित होने वाली वायु के अनुपात को यही थ्रोटल-प्लेट नियंत्रित करती है। कार्ब्युरेटर के संकरे भाग, जिसे '''''वेंच्युरी''''' कहते हैं; में लगे एक जेट से निर्वात के द्वारा ईंधन को खींचा जाता है। इस ईंधन की गति वहां उपस्थित वायु के दबाव द्वारा नियंत्रित होती है। यह [[बर्नॉली के सिद्धांत]] के अनुसार होता है। इसी सिद्धांत पर कार्ब्युरेटर काम करता है। यही कार्ब्युरेटर यदि [[वायु]] और [[ईंधन]] के अनुपात में गड़बड़ करने लगे, तो इंजन के स्टार्ट होने में समस्या आ जाती है। यह अनुपात अधिक होने पर इंजन काम नहीं करता है, बंद हो जाता है, या स्टार्ट ही नहीं हो पाता है। यही अनुपात बहुत कम होने पर इंजन खराब होने का खतरा भी होता है।
 
=== चोक ===