"गीताप्रेस": अवतरणों में अंतर
Content deleted Content added
Sanjeev bot (वार्ता | योगदान) छो हलान्त शब्द की पारम्परिक वर्तनी को आधुनिक वर्तनी से बदला। |
Sanjeev bot (वार्ता | योगदान) छो बॉट: विराम चिह्नों के बाद खाली स्थान का प्रयोग किया। |
||
पंक्ति 1:
[[चित्र:Gita-Press-gate.jpg|right | thumb | '''गीताप्रेस, गोरखपुर''' का मुख्य द्वार]]
== स्थापना ==▼
'''गीताप्रेस''', विश्व की सर्वाधिक हिन्दू धार्मिक पुस्तकें प्रकाशित करने वाली संस्था है। यह पूर्वी [[उत्तर प्रदेश]] के [[गोरखपुर]] शहर के शेखपुर इलाके की एक इमारत में धार्मिक पुस्तकों के प्रकाशन और मुद्रण का काम कर रही है। इसमें लगभग २०० कर्मचारी काम करते हैं। यह एक विशुद्ध आध्यात्मिक संस्था है। देश-दुनिया में हिंदी, संस्कृत और अन्य भारतीय भाषाओं में प्रकाशित धार्मिक पुस्तकों, ग्रंथों और पत्र-पत्रिकाओं की बिक्री कर रही गीताप्रेस को [[भारत]] में घर-घर में [[रामचरितमानस]] और [[भगवद्गीता]] को पहुंचाने का श्रेय जाता है। गीता प्रेस की पुस्तकों की बिक्री 18 निजी थोक दुकानों के अलावा हजारों पुस्तक विक्रेताओं और 30 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर बने गीता प्रेस के बुक स्टॉलों के जरिए की जाती है। गीता प्रेस गोरखपुर द्वारा '''कल्याण''' (हिन्दी मासिक) और '''कल्याण-कल्पतरु''' (इंग्लिश मासिक) का प्रकाशन भी होता है।
'गीताप्रेस' यह नाम ही अपनेमें पूर्ण परिचय है। इसका नामकरण भगवान श्रीकृष्णचन्द्रकी अमोघ एवं कल्याणमयी वाणी 'गीता'के नामपर हुआ है। यह एक विशुद्ध आध्यात्मिक संस्था है। सन् 1923 ई० में इसकी स्थापना हुई थी। इस सुदीर्घ अन्तरालमें यह संस्था सद्भावों एवं सत्-साहित्यका उत्तरोत्तर प्रचार-प्रसार करते हुए भगवत्कृपासे निरन्तर प्रगतिके पथपर अग्रसर है। आज न केवल समूचे भारतमें अपितु विदेशोंमें भी यह अपना स्थान बनाये हुए है। गीताप्रेसने निःस्वार्थ सेवा-भाव, कर्तव्य-बोध, दायित्व-निर्वाह, प्रभुनिष्ठा, प्राणिमात्रके कल्याणकी भावना और आत्मोद्धारकी जो सीख दी है, वह सभीके लिये अनुकरणीय आदर्श बना हुआ है। ▼
▲== स्थापना एवं परिचय ==
▲
करीब 90 साल पहले यानी 1923 में स्थापित गीता प्रेस द्वारा अब तक 45.45 करोड़ से भी अधिक प्रतियों का प्रकाशन किया जा चुका है। इनमें 8.10 करोड़ भगवद्गीता और 7.5 करोड़ रामचरित मानस की प्रतियां हैं। गीता प्रेस में प्रकाशित महिला और बालोपयोगी साहित्य की 10.30 करोड़ प्रतियों पुस्तकों की बिक्री हो चुकी है।
गीता प्रेस ने 2008-09 में 32 करोड़ रुपये मूल्य की किताबों की बिक्री की। यह आंकड़ा इससे पिछले साल की तुलना में 2.5 करोड़ रुपये ज्यादा है। बीते वित्त वर्ष में गीता प्रेस ने पुस्तकों की छपाई के लिए 4,500 टन कागज का इस्तेमाल किया।
गीता प्रेस की लोकप्रिय पत्रिका कल्याण की हर माह 2.30 लाख प्रतियां बिकती हैं। बिक्री के पहले बताए गए आंकड़ों में कल्याण की बिक्री शामिल नहीं है। गीता प्रेस की पुस्तकों की मांग इतनी ज्यादा है कि यह प्रकाशन हाउस मांग पूरी नहीं कर पा रहा है। औद्योगिक रूप से पिछडे¸ पूर्वी उत्तर प्रदेश के इस प्रकाशन गृह से हर साल 1.75 करोड़ से ज्यादा पुस्तकें देश-विदेश में बिकती हैं।
गीता पे्रस के प्रोडक्शन मैनेजर लालमणि तिवारी कहते हैं, हम हर रोज 50,000 से ज्यादा किताबें बेचते हैं। दुनिया में किसी भी पब्लिशिंग हाउस की इतनी पुस्तकें नहीं बिकती हैं। धार्मिक किताबों में आज की तारीख में सबसे ज्यादा मांग रामचरित मानस की है। अग्रवाल ने कहा कि हमारे कुल कारोबार में 35 फीसदी योगदान रामचरित मानस का है। इसके बाद 20 से 25 प्रतिशत का योगदान भगवद्गीता की बिक्री का है।
गीता प्रेस की पुस्तकों की लोकप्रियता की वजह यह है कि हमारी पुस्तकें काफी सस्ती हैं। साथ ही इनकी प्रिटिंग काफी साफसुथरी होती है और फोंट का आकार भी बड़ा होता है। गीताप्रेस का उददेश्य मुनाफा कमाना नहीं है। यह सदप्रचार के लिए पुस्तकें छापते हैं। गीता प्रेस की पुस्तकों में [[हनुमान चालीसा]], दुर्गा चालीसा और शिव चालीसा की कीमत एक रुपये से शुरू होती है।
गीता प्रेस के कुल प्रकाशनों की संख्या 1,600 है। इनमें से 780 प्रकाशन हिंदी और संस्कृत में हैं। शेष प्रकाशन गुजराती, मराठी, तेलुगू, बांग्ला, उड़िया, तमिल, कन्नड़, अंग्रेजी और अन्य भारतीय भाषाओं में हैं। रामचरित मानस का प्रकाशन नेपाली भाषा में भी किया जाता है।
तमाम प्रकाशनों के बावजूद गीता प्रेस की मासिक पत्रिका कल्याण की लोकप्रियता कुछ अलग ही है। माना जाता है कि रामायण के अखंड पाठ की शुरुआत कल्याण के विशेषांक में इसके बारे में छपने के बाद ही हुई थी। कल्याण की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शुरुआती अंक में इसकी 1,600 प्रतियां छापी गई थीं, जो आज बढ़कर 2.30 लाख पर पहुंच गई हैं। गरुड़, कूर्म, वामन और विष्णु आदि पुराणों का पहली बार हिंदी अनुवाद कल्याण में ही प्रकाशित हुआ था।
== सम्बन्धित संस्थाएं ==
गीताप्रेस, गोविन्द भवन कार्यालय, [[कोलकाता]] का भाग है।
अन्य सम्बन्धित संस्थान हैं :
* गीता भवन, [[हृषिकेश]]
* ऋषिकुल्-ब्रह्मचर्य आश्रम् (वैदिक विद्यालय), [[चुरू]], राजस्थान
* आयुर्वेद संस्थान, हृषिकेश
* गीताप्रेस सेवा दल (प्राकृतिक आपदाओं के समय सहायता करने के लिये)
* हस्त-निर्मित वस्त्र विभाग
== इन्हें भी देखें ==
* [[जयदयाल गोयन्दका]]
* [[हनुमान प्रसाद पोद्दार]]
== वाह्य सूत्र ==
* [http://www.gitapress.org/hindi/homeH.htm '''गीताप्रेस''' का जालघर]
* [http://www.hindikhabar.com/article_details.php?NewsID=37 गीताप्रेस की स्थापना कैसे हुई?] (हिन्दी खबर)
* [http://hindi.webdunia.com/samayik/bbchindi/bbchindi/0705/20/1070520046_1.htm ग्लोबलाइजेशन के दौर में 'गीता प्रेस'] (वेबदुनिया)
* [http://www.pratahkal.com/index.php?option=com_content&task=view&id=87976 चमत्कार है गीताप्रेस की सफलता] (प्रात:काल)
* [http://www.hindimedia.in/index.php?option=com_content&task=view&id=480&Itemid=54 सनातन सांस्कृतिक क्रांति के हिमालय (हनुमानप्रसाद पोद्दर)]
[[श्रेणी:
[[श्रेणी:
|