"टिटहरी": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: कोष्टक () की स्थिति सुधारी।
छो बॉट: विराम चिह्नों के बाद खाली स्थान का प्रयोग किया।
पंक्ति 16:
| subdivision_ranks = जेनरा
}}
'''टिटहरी''' ([[अंग्रेज़ी]]:''Sandpiper'', [[संस्कृत]] : टिट्टिभ) मध्यम आकार के जलचर [[पक्षी]] होते हैं, जिनका सिर गोल, गर्दन व चोंच छोटी और पैर लंबे होते हैं। यह प्राय: जलाशयों के समीप रहती है। इसे कुररी भी कहते हैं। नर अपनी मादा को हवाई करतबों से रिझाता है, जिनमें उड़ान के बीच में द्रुत चढ़ाव, पलटे और चक्कर होते है। यह तेज़ चक्करों, हिचकोलों और लुढ़कन भरी उड़ान है, जिसमें कुछ अंतराल पर पंख फड़फड़ाने की ऊंची [[ध्वनि]] दूर तक सुनाई देती है। ये धरती पर मामूली सा खोदकर अथवा थोड़े से कंकरों और बालू से घिरे गढ्डे में [[घोंसला]] बनाते हैं। इनका [[प्रजनन]] बरसात के समय [[मार्च]] से [[अगस्त]] के दौरान होता है। ये सामान्यत: दो से पांच [[नाशपाती]] के आकार के (पृष्ठभूमि से बिल्कुल मिलते-जुलते, [[पत्थर]] के रंग के हल्के पीले पर स्लेटी-भूरे, गहरे भूरे या बैंगनी धब्बों वाले) अंडे देती हैं।<ref name=EoB>{{cite book |editor=Forshaw, Joseph|author= Harrison, Colin J.O.|year=1991|title=Encyclopaedia of Animals: Birds|publisher= Merehurst Press|location=London|pages= 103–105|isbn= 1-85391-186-0}}</ref>
 
== वर्गीकरण ==
पंक्ति 39:
जीनस प्रोसीओबेनिया (1 वर्तमान प्रजातियों, 3-5 विलुप्त)
*'''काइलिदृड्स और टर्नस्टोन्स'''
ज्यादातर कई पीढ़ियों में विभाजित किया जा सकता है जो कैलिड्रिस में लगभग 25 प्रजातियों. वर्तमान में स्वीकार अन्य पीढ़ी : एरेनारिया टर्नस्टोन्स -2 के अलावा, अफरिजा, यूरिनोर्हिंचास, लिमिकोला, त्रिङ्गिट्स और फिलोमेचस हैं।<ref>{{cite journal|author=अलेक्ज़ेंडर वट्मोर|year=1937|title= The Eared Grebe and other Birds from the Pliocene of Kansas(हिन्दी अनुवाद: कान ग्रेब और कान्सास के प्लिओसीन से अन्य पक्षी)|journal=Condor (journal)||volume=39|issue=1|page= 40|url=http://sora.unm.edu/sites/default/files/journals/condor/v039n01/p0040-p0040.pdf|format=PDF}}</ref>
 
'''इसी प्रकार दक्षिण [[एशिया]] में नौ प्रकार की टिटहरियाँ पायी जाती है :'''
 
*सफ़ेद पूंछ वाली, झूंड में रहने वाली,
*धूसर [[रंग]] के सिर वाली, लाल गलचर्म,
*[[श्रीलंका]]ई लाल गलचर्म वाली,
*[[बर्मा]] की लाल गलचर्म,
*उभरे हुये पंख वाली
*उत्तरी इलाके की टिटहरी, जिसे पीविट या हरी [[पक्षी|चिड़िया]] भी कहते हैं।
 
[[लाल]] और पीले गलचर्म वाली टिटहरी काफी आम है और बहुतायात में पायी जाती है। [[लाल]] गलचर्म वाली टिटहरी की आँखों के आगे [[लाल]] मांसल तह होती है, जबकि पीले रंग की टिटहरी की आँखों के सामने चमकीले पीले [[रंग]] की मांसल तह और काली टोपी होती है। [[मादा]] टिटहरियों का कद [[नर]] की तुलना मे छोटा और [[रंग]] फीका होता है।
पंक्ति 57:
 
== निवास स्थान ==
टिटहरियाँ पानी और खेतों के आसपास खुले और सूखे समतल इलाकों, ताजे [[पानी]] की दलदल, झीलों के दलदली किनारों, जुते खेतों तथा रेतीले या कंकरीले नदी के तटों में भी पाई जाती हैं। पीले गलचर्म वाली और झुंड में रहने वाली टिटहरियाँ शुष्क आवास पसंद करती हैं, जबकि लाल गलचर्म वाली टिटहरियाँ [[पानी]] से निकटता और उभरे पंख वाली टिटहरी या तटीय टिटहरी, जलासिक्त क्षेत्र में ही रहती है। इस श्रेणी के जलचर पक्षियों के शारीर और पैर लम्बे, एवं पंख संकीर्ण होते हैं। अधिकांश प्रजातियों के चोंच संकीर्ण होते है, लेकिन उनके आकार और लम्बाई में काफी विविधता होती है।
 
सफ़ेद पूंछ वाली टिटहरी (प्रजनन बलूचिस्तान में), झुंड में रहने वाली व धूसर सिर वाली और यूरोप तथा मध्य एशिया की उत्तरी टिटहरी शीत ॠतु में प्रवास के लिए दक्षिण एशिया में आती हैं, जबकि अन्य टिटहरियाँ यहीं की मूल निवासी हैं। वर्गीकरण विशेषज्ञ उभरे हुए पंख की टिटहरी को तेज़ दौड़ लगाने वालों की श्रेणी में रखते हैं।