"डोगरी भाषा": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: डॉट (.) और शून्य (०/0) को पूर्णविराम (।) और लाघव चिह्न (॰) से बदला।
छो बॉट: विराम चिह्नों के बाद खाली स्थान का प्रयोग किया।
पंक्ति 1:
'''डोगरी''' [[भारत]] के [[जम्मू और कश्मीर]] [[प्रान्त]] में बोली जाने वाली एक भाषा है। वर्ष 2004 में इसे भारतीय संविधान की [[आठवीं अनुसूचि]] में शामिल किया गया है।पश्चिमीहै। पश्चिमी पहाड़ी बोलियों के परिवार में, मध्यवर्ती पहाड़ी पट्टी की जनभाषाओं में, डोगरी, चंबयाली, मडवाली, मंडयाली, बिलासपुरी, बागडी आदि उल्लेखनीय हैं।
 
डेगरी इस विशाल परिवार में कई कारणों से विशिष्ट जनभाषा है। इसकी पहली विशेषता यह है कि दूसरी बोलियों की अपेक्षा इसके बोलनेवालों की संख्या विशेष रूप से अधिक है। दूसरी यह कि इस परिवार मे केवल डोगरी ही साहित्यिक रूप से गतिशील और संपन्न है। डोगरी की तीसरी विशिष्टता यह भी है कि एक समय यह भाषा रियासत कश्मीर तथा चंबा राज्य में राजकीय प्रशासन के अंदरूनी व्यवहार का माध्यम रह चुकी है। इसी भाषा क संबंध से इसके बोलनेवाले डोगरे कहलाते हैं तथा डोगरी के भाषाई क्षेत्र को सामान्यतया "डुग्गर" कहा जाता है।