"दक्षिण अमेरिका": अवतरणों में अंतर

छो "दक्षिण अमेरिका" के सुरक्षा-स्तर को बदला: लेख के इतिहास में किसी भी तरह की बर्बरता न होना। ([स्थाना
छो बॉट: विराम चिह्नों के बाद खाली स्थान का प्रयोग किया।
पंक्ति 144:
== प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीव ==
[[चित्र:Cloud forest Ecuador.jpg|thumb|right|अमेजन नदी की घाटी में वर्षा वन]]
[[प्राकृतिक वनस्पति]] [[जलवायु]] का अनुसरण करती है। दक्षिण अमेरिका में जलवायु की विभिन्नता के आधार पर विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक वनस्पति पायी जाती है। अमेजन नदी के बेसिन में, जहाँ वर्ष भर उष्ण एवं नम जलवायु पाई जाती है अत्यन्त घने चौड़ी पत्ती वाले [[सदाबहार वन]] पाए जाते हैं। इन वनों का स्थानीय नाम सेल्वाज है। यहां वृक्ष इतने घने हैं कि सूर्य का प्रकाश भी छनकर नीचे नहीं पहुँच पाता है। वृक्ष किसी खास मौसम में अपनी पत्तियाँ नहीं गिराते हैं। इन वनों में [[रबड़]], [[महोगनी]], [[आबनूस]], [[सिनकोना]], [[रोजवुड]], [[ताड़]] आदि के वृक्ष पाए जाते हैं। गर्मी के कारण यहाँ की लकड़ियाँ काफी कड़ी होती हैं। इन वनों में वाल्सा नामक संसार की सबसे हल्की लकड़ी भी मिलती है। इन घने जंगलों में विभिन्न प्रकार के [[बन्दर]], [[साँप]], तथा [[अजगर]] जैसे सरीसृप, [[दरियाई घोड़े]], दलदली हिरण आदि विभिन्न प्रकार के जंगली जानवर पाए जाते हैं। यहाँ एनाकोण्डा नामक १० मीटर लम्बा सर्प पाया जाता है जो [[घड़ियाल, पशु|घड़ियाल]] को भी मार कर खा जाता है। आर्मेडिलो एक विशाल चींटी-खोर जीव है। अमेजन बेसिन के उत्तर एवं दक्षिण में कम वर्षा होने के कारण उष्ण कटिबन्धीय घास के मैदान पाए जाते हैं जिन्हे उत्तर में वेनेज़ुएला देश के ओरीनिको नदी के बेसिन में लानोज तथा दक्षिण में ब्राज़ील देश में कम्पोस कहते हैं। वर्षा होते ही लम्बी घास उग आती है परन्तु सूखा पड़ने पर यह प्रदेश सूखकर भूरा और पीला हो जाता है। पूर्वी ब्राज़ील में जहाँ केवल गर्मी में वर्षा होती है, चौड़ी पत्ती वाले पतझड़ के वन पाए जाते हैं। शुष्क मौसम के शुरू होते ही ये वृक्ष अपने पत्ते गिरा देते हैं। यहाँ के वनों में मुख्य वृक्ष पिराना पाइन तथा सीसल हैं। दक्षिणी पीरू तथा उत्तरी चिली के अटाकामा के मरुस्थल में वर्षा न होने से केवल [[मरूद्भिद|नागफनी]] तथा कँटीली झाड़ियाँ पाई जाती हैं।
[[चित्र:Lama animal.jpg|thumb|[[लामा]], एण्डीज का विशेष पशु]]
[[चित्र:Bush in fog.jpg||thumb|left|भूमध्यसागरीय वन]]
अटाकामा मरुस्थल के दक्षिण अर्थात् मध्य चिली में [[भूमध्यसागरीय वन]] पाए जाते हैं। गर्मी में वर्षा न होने पर भी यहाँ चौड़ी पत्ती वाले सदाबहार वृक्ष पाए जाते हैं क्योंकि गर्मी की शुष्कता से बचने के लिए यहाँ के वृक्षों ने कई उपाय कर लिए हैं जैसे इन वृक्षों की छालें मोटी, जड़े गहरी तथा पत्तियाँ मोटी होती हैं। इस प्रदेश के मुख्य वृक्ष [[ओक]], [[अखरोट]], चेस्टनट तथा [[अंजीर]] हैं। यहाँ जंगली जानवरों का अभाव है। मुख्यतः पालतू पशु पाए जाते हैं। उत्तरी अर्जेंटीना और पश्चिमी पराग्वे में जहाँ वर्षा कम होती है शीतोष्ण कटिबन्धीय घास के मैदान पाए जाते हैं। इन्हें उत्तरी भाग में ग्रान चाको तथा दक्षिणी भाग में पंपास कहते हैं। घासें छोटी-छोटी होती हैं। इन घास के मैदानों में पशुपालन का काम होता है। यहाँ रिया, ग्वानाको, [[जगुआर]], [[हिरण]] तथा मारा नामक जानवर पाए जाते हैं। दक्षिण चिली में, जहाँ पश्चिमी यूरोप तुल्य जलवायु पाई जाती है, शीतोष्ण मिश्रित वन पाए जाते हैं। चीड़ और बीच इन वनों के मुख्य वृक्ष हैं। इन वनों में नुकीली पत्ती वाले सदाबहार तथा पतझड़ के वृक्षों के मिश्रित वन पाए जाते हैं। एण्डीज पर्वत के पूर्वी भाग में स्थित पैटागोनिया के मरुस्थल में मरुस्थलीय वनस्पति मिलती हैं। वनस्पति का प्रायः अभाव है। कहीं-कहीं कुछ घास के पौधे व झाड़ियाँ मिलती हैं। एण्डीज के उच्च पर्वतीय भागों में हिमपात होने के कारण नुकीली पत्ती वाले कोणधारी वन पाए जाते हैं। इनकी लकड़ियाँ मुलायम होती हैं।
 
== जल अपवाह प्रणाली ==
पंक्ति 196:
[[चित्र:Map-Romance Latin America.svg|thumb|left|लैटिन अमेरिका की रोमांस भाषायें: {{legend|#338000|स्पेनी}}{{legend|#ff8e18|पुर्तगाली}}{{legend|#2a7fff|फ़्रांसीसी}}]]
 
[[उपनिवेशवाद]] का अंत होते-होते अधिकतर लैटिन अमेरिकी देशों ने यूरोपीय भाषाओं को अपना लिया और उन्हें स्थानीय भाषाओं के साथ राष्ट्रीय भाषा का दर्जा दिया। स्पेनिश एवं पुर्तगाली भाषा दक्षिण अमेरिका में प्रमुखता से बोली जाती है। [[पुर्तगाली]] दक्षिण अमेरिका की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। पुर्तगाली ब्राज़ील की आधिकारिक भाषा है जबकि [[स्पेनिश]] महाद्वीप के अधिकांश देशों की आधिकारिक भाषा है। डच [[सूरीनाम]] की आधिकारिक भाषा है तथा [[अंग्रेजी]] गुयाना की आधिकारिक भाषा है गुयाना में बारह अन्य भाषायें भी बोली जाती हैं जिनमें [[हिंदी]]<ref>{{cite web |url= http://epandit.blogspot.com/2007/10/hindi-in-guana-but-devanagari-lost.html|title=गुयाना में हिन्दी है पर देवनागरी गुम|accessmonthday=[[२२ अक्तूबर]]|accessyear=[[२००९]]|format=|publisher=ई- पण्डित|language=}}</ref> और [[अरबी]] प्रमुख हैं। अंग्रेजी फ़ॉकलैंड द्वीप में भी बोली जाती है। फ्रांसीसी, फ्रेंच गयाना की आधिकारिक भाषा है। ईक्वाडोर में क्वेशुआ, पैराग्वे और बोलीविया में गुआरानी, पेरू, चिली एवं बोलीविया में आयमारा नामक स्थानीय भाषाएँ बोली जाती है। मापुदुंगुन चिली के कुछ क्षेत्रों और अर्जेंटीना के कुछ लोगों द्वारा बोली जाती है। क्वेशुआ, आयमारा और गुआरानी ऐसी तीन भाषायें हैं जिन्हें मुख्य भाषा स्पैनिश के साथ साथ राष्ट्रीय भाषा के रूप में मान्यता मिली है।
 
दक्षिण अमेरिका की अन्य भाषाओं में हिंदी और इंडोनेशियाई [[सूरीनाम]] में, इतालवी अर्जेंटीना, ब्राज़ील, उरुग्वे, वेनेज़ुएला चिली और जर्मन अर्जेंटीना, चिली, वेनेज़ुएला और पैराग्वे के कुछ इलाकों में बोली जाती है। ब्राज़ील के दक्षिणी राज्यों के कई क्षेत्रों में [[जर्मन]] भी बोली जाती है। वेल्श को बोलने और लिखने वाले अर्जेंटीना वासी पैटागोनिया के ऐतिहासिक शहर ट्रेल्यू और रॉसन में मिलते हैं। [[जापानी भाषा|जापानी]]-वक्ताओं के छोटे समूह ब्राज़ील, बोलिविया, कोलोंबिया, पैराग्वे, पेरू और ईक्वाडोर में मिलते हैं। अरबी लेबनान, सीरिया फिलीस्तीनी मूल के लोगों द्वारा एवं ब्राज़ील, ईक्वाडोर, पेरू, चिली, अर्जेंटीना के अरब समुदायों के बीच बोली जाती है। इस महाद्वीप के अधिकांश देशों के उच्च और उच्च शिक्षित वर्ग नियमित रूप से अंग्रेजी, फ्रांसीसी, जर्मन, या इतालवी भाषाओं का अध्ययन करते हैं और इन भाषाओं मे पारंगत होते हैं। उन क्षेत्रों में जहां पर्यटन एक महत्वपूर्ण उद्योग है, अंग्रेजी तथा कुछ अन्य यूरोपीय भाषायें अक्सर बोली जाती हैं। ब्राज़ील से निकटता के कारण उत्तरी उरुग्वे के क्षेत्रों में पुर्तगाली बोली जाती हैं।