"ब्यास नदी": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: अनावश्यक अल्पविराम (,) हटाया।
छो बॉट: विराम चिह्नों के बाद खाली स्थान का प्रयोग किया।
पंक्ति 83:
| image_caption = [[हिमाचल प्रदेश]] में ब्यास नदी
}}
'''ब्यास''' ({{lang-en|Beas}}, {{lang-pa|ਬਿਆਸ}}, {{lang-sa|विपाशा}}) [[पंजाब]] [[हिमाचल]] में बहने वाली एक प्रमुख नदी है। नदी की लम्बाई 470 किलोमीटर है। [[पंजाब]] की पांच प्रमुख नदियों में से एक है। इसका उल्लेख [[ऋग्वेद]] में केवल एक बार है।<ref>’अच्छासिंधु मातृतमामयांस विपाशमुर्वीं सुभगामगन्मवत्समिवमातरासंरिहाणे समानं योनिमनुसंचरंती’, [[ऋग्वेद]] 3,33,3 </ref> [[बृहद्देवता]]<ref>बृहद्देवता 1,114</ref> में शतुद्री या [[सतलुज नदी|सतलुज]] और विपाशा का एक साथ उल्लेख है।
== इतिहास ==
[[Image:Beasriverhp.jpg|thumb|left|[[हिमाचल प्रदेश]]में ब्यास नदी की स्थिति]]
ब्यास नदी का पुराना नाम ‘अर्जिकिया’ या ‘विपाशा’ था। यह [[कुल्लू]] में व्यास कुंड से निकलती है। व्यास कुंड पीर पंजाल पर्वत शृंखला में स्थित रोहतांग दर्रे में है। यह [[कुल्लू]], [[मंडी]], [[हमीरपुर]] और [[कांगड़ा]] में बहती है। कांगड़ा से मुरथल के पास पंजाब में चली जाती है। [[मनाली]], [[कुल्लू]], बजौरा, औट, पंडोह, [[मंडी]], सुजानपुर टीहरा, नादौन और देहरा गोपीपुर इसके प्रमुख तटीय स्थान हैं। इसकी कुल लंबाई 460 कि.मी. है। हिमाचल में इसकी लंबाई 260 कि.मी. है। कुल्लू में पतलीकूहल, पार्वती, पिन, मलाणा-नाला, फोजल, सर्वरी और सैज इसकी सहायक नदियां हैं। कांगड़ा में सहायक नदियां बिनवा न्यूगल, गज और चक्की हैं। इस नदी का नाम महर्षि ब्यास के नाम पर रखा गया है। यह प्रदेश की जीवनदायिनी नदियों में से एक है।
== स्थिति ==
इस नदी का उद्गम मध्य [[हिमाचल प्रदेश]] में, वृहद [[हिमालय]] की जासकर पर्वतमाला के रोहतांग दर्रे पर 4,361 मीटर की ऊंचाई से होता है। यहाँ से यह [[कुल्लू ]] घाटी से होते हुये दक्षिण की ओर बहती है। जहां पर सहायक नदियों को अपने में मिलाती है। फिर यह पश्चिम की ओर बहती हुई [[मंडी]] नगर से होकर [[कांगड़ा]] घाटी में आ जाती है। घाटी पार करने के बाद ब्यास [[पंजाब]] में प्रवेश करती है व दक्षिण दिशा में घूम जाती है और फिर दक्षिण-पश्चिम में यह 470 कि.मी. बहाने के बाद आर्की में [[सतलुज नदी]] में जा मिलती है। व्यास नदी 326 ई. पू. में [[सिकंदर महान]] के भारत आक्रमण की अनुमानित पूर्वी सीमा थी।<ref>भारत ज्ञानकोश, खंड-5, पॉप्युलर प्रकाशन मुंबई, पृष्ठ संख्या-247, आ ई एस बी एन 81-7154-993-4</ref>
 
== नामोल्लेख ==
पंक्ति 94:
== पर्यटन स्थल ==
[[File:Beas River at Pathankot 6069.jpg|right|265px|thumb|पठानकोट में ब्यास नदी]]
[[File:Himachal Pradesh.jpg|left|thumb|हिमाचल प्रदेश, ब्यास नदी में नौका विहार]]
[[File:Mandi town.jpg|right|265px|thumb|ब्यास नदी के तट पर बसा एक खूबसूरत शहर मंडी]]
{{main|कुल्लू }}
*ब्यास नदी के किनारे एक प्रमुख पर्यटन स्थल है [[कुल्लू ]]। [[कुल्लू ]] [[भारत]] के [[हिमाचल प्रदेश]] [[प्रान्त]] का एक शहर है। [[कुल्लू ]] गर्मी के मौसम में लोगों का एक मनपसंद गंतव्‍य है। मैदानों में तपती धूप से बच कर लोग [[हिमाचल प्रदेश]] की [[कुल्लू]] घाटी में शरण लेते हैं। यहां के मंदिर, सेब के बागान और दशहरा हजारों पर्यटकों को [[कुल्लू ]] की ओर आकर्षित करते हैं। यहां के स्‍थानीय हस्‍तशिल्‍प [[कुल्लू ]] की सबसे बड़ी विशेषता है।
{{main|मनाली}}
*मनाली [[कुल्लू ]] घाटी के उत्तर में स्थित [[हिमाचल प्रदेश]] का लोकप्रिय हिल स्टेशन है। समुद्र तल से 2050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मनाली व्यास नदी के किनारे बसा है। गर्मियों से निजात पाने के लिए इस हिल स्टेशन पर हजारों की तादाद में सैलानी आते हैं। सर्दियों में यहां का तापमान शून्य डिग्री से नीचे पहुंच जाता है। आप यहां के खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों के अलावा मनाली में हाइकिंग, पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग, ट्रैकिंग, कायकिंग जैसे खेलों का भी आनंद उठा सकते है। यहां के जंगली फूलों और सेब के बगीचों से छनकर आती सुंगंधित हवाएं दिलो दिमाग को ताजगी से भर देती हैं।