"भूगणित": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: कोष्टक () की स्थिति सुधारी।
छो बॉट: विराम चिह्नों के बाद खाली स्थान का प्रयोग किया।
पंक्ति 9:
यद्यपि [[कोलंबस]] (1492 ई0) से पूर्व यूनानी-मिस्त्री ज्योतिर्विद टॉलिमि के समय में देशांतर तथा अक्षांशों वाले नक्शे प्रचलित थे (भले ही वे कितने भी त्रुटिपूर्ण रहे हों) और बिना देशोतरों तथा अक्षांशों वाले नाविक चार्टों का भी प्रचार था, किंतु कोलंबस के समय में ही पृथ्वी की आकृति को ध्यान में रखकर बनाए हुए यथार्थ नक्शों की आवश्यकता का अनुभव हो गया था। आरंभ में मनुष्य की धारणा थी कि पृथ्वी समुद्रों, नदियों और पहाड़ों से युक्त एक चौरसतल अथवा एक वृत्ताकार मंडलक (disc) है, किंतु खगोल विद्या के पुजारी [[बेबीलोन]] वासी आदि जातियों ने जब यह देखा कि दक्षिण दिशा में जाने पर आकाश में तारों की व्यवस्था बदलती जाती है तथा नए नए तारे दिखाई पड़ते हैं और उत्तरी सदोदित तारों की संख्या घटती जाती है, तो उन्हें यह आभास हुआ कि कदाचित् पृथ्वी गोलाकार है और कुछ नहीं तो उसका पृष्ठ वक्रतापूर्ण अवश्य है। समुद्रवासियों ने जहाज को दूर जाने के साथ साथ उसे नीचे जाते भी देखा, तो उन्हें भी गोलीय नहीं तो पिंडाकार पृथ्वी की कल्पना करनी पड़ी होगी, किंतु इस सबका कोई प्रमाण नहीं है।
 
पृथ्वी गोलाकार है, इस मत का सर्वप्रथम प्रवर्तन पाइथैगोरैस या उसके दर्शनानुयायियों का है; किंतु उनके विचार भौतिक तथ्यों पर अवलंबित न होकर तात्विक (metaphysical) थे। ऐरिस्टॉटिल के समय में यूनानियों द्वारा पृथ्वी को गोलाकार माना जाने लगा था। उसने पृथ्वी की परिधि का अनुमान 4,00,000 स्टेडियम (stadium) दिया (1 स्टेडियम = 185 मीटर) और बताया कि अन्य आकाशीय पिंडों की तुलना में पृथ्वी खास बड़ी नहीं है। ऐलेग्जैड्रिया का ऐरेटोस्थनीज (लगभग 276 ई0 पू0 से 195 ई0 पू0 तक) पहला लेखक है, जिसने भूपरिधि निर्धारण की विधि बताई। [[नील नदी]] पर आधुनिक एस्वॉन को, जो तब सीन के नाम से प्रसिद्ध था, उसने [[कर्क रेखा]] (Tropic of Cancer) पर स्थित समझा और उत्तर अयनांत (summer solstice) पर सूर्य को वहाँ ठीक शीर्षस्थ मान लिया। वहाँ से 5,000 स्टेडियम दूर ऐलेग्जैंड्रिया में, जो उसी देशांतर पर स्थित माना गया था, सूर्य शिरोबिंदु (zenith) से भूपरिधि का 1/50 वाँ भाग दूर देखने में आया। इस प्रकार पृथ्वी की परिधि 2,50,000 स्टेडियम ठहरी। टॉलिमि ने अपनी जिऑग्राफी नामक पुस्तक में भूपरिधि अनुमान 1,80,000 स्टेडियम दिया। हो सकता है, स्टेडियम की परिभाषा अलग अलग रही हो।
 
भूपरिधि निर्धारण की विधि में सुधार तभी संभव हुआ जब 17वीं 18वीं शताब्दियों के बीच पृथ्वी की आकृति नारंगी के मार्निद, चपटी गोलाभ (oblate spheroid) होने की आशंका जड़ पकड़ने लगी। तब [[हालैंड]] में स्नैल (1591-1626) ने समक्ष मापन के बजाय त्रिभुजन श्रृंखला (triangulation chain) का आश्रय लिया। 1696 ई0 में पीकार्ड ने अक्षांश निर्धारण और भू-त्रिभूजन के कोणों को नापने में दूरदर्शक का प्रयोग किया। उसने एक अंश चाप की जो लंबाई दी, उसके आधार पर न्यूटन ने परिकलन द्वारा सिद्ध किया कि चंद्रमा को उसकी कक्षा में चलाने में प्रधान बल भू-आकर्षण है।