"विजय कुमार मलहोत्रा": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: डॉट (.) को पूर्णविराम और लाघव चिह्न (॰) में बदला।
छो बॉट: विराम चिह्नों के बाद खाली स्थान का प्रयोग किया।
पंक्ति 1:
[[चित्र:Vijay Kumar Malhotra 01.jpg|thumbnail|विजय कुमार मलहोत्रा]]
'''विजय कुमार मलहोत्रा''' ([[अंग्रेजी]]: Vijay Kumar Malhotra, [[तेलगू]]: విజయ్‌కుమార్ మల్హోత్రా, [[जन्म]]: ३ दिसम्बर १९३१ [[लाहौर]]) एक भारतीय [[लोक सभा]] सांसद, खेलकूद प्रशासक व शिक्षा जगत से सम्बद्ध प्रोफेसर हैं। लोगबाग उन्हें प्रोफेसर विजय कुमार मलहोत्रा के नाम से भी जानते हैं। उन्होंने दिल्ली सदर व दक्षिणी दिल्ली से क्रमाश: ९वीं व १४वीं लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया। कई संसदीय समितियों के सदस्य से लेकर अध्यक्ष रह चुके श्री मलहोत्रा आजकल ग्रेटर कैलाश नई दिल्ली से दिल्ली विधान सभा के सदस्य हैं। उनकी गणना [[भारतीय जनता पार्टी]] के वरिष्ठ सदस्यों में की जाती है।
== जीवन परिचय ==
प्रो॰ विजय कुमार मलहोत्रा का जन्म ३ दिसम्बर १९३१ को [[ब्रिटिश भारत]] में पंजाब प्रान्त के एतिहासिक शहर [[लाहौर]] में हुआ था। १९४७ में भारत-विभाजन के बाद यह शहर [[पाकिस्तान]] चला गया। उनके [[पिता]] का नाम श्री खजान चन्द और [[माता]] का श्रीमती सुशीला देवी था। उनकी शिक्षा दीक्षा डी०ए०वी० कालेज लाहौर, पंजाब विश्वविद्यालय तथा हंसराज कालेज दिल्ली से हुई। वे हिन्दी साहित्य से एम०ए० तथा पीएच०डी० हैं। उनका [[विवाह]] ९ मई १९६० को श्रीमती कृष्णा मलहोत्रा से हुआ। पति-पत्नी के सन्तुलित परिवार में एक बेटा व एक बेटी है।