"यूनान का इतिहास": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: अनावश्यक अल्पविराम (,) हटाया।
छो बॉट: दिनांक लिप्यंतरण और अल्पविराम का अनावश्यक प्रयोग हटाया।
पंक्ति 43:
 
== आधुनिक यूनान ==
[[फ्रांस की क्रांति]] और तुर्क शासन के क्रमिक पतन आदि की घटनाओं से और अन्य देशों में बसे ग्रीकी लोगों की समृद्धि से ग्रीस के नेताओं में तुर्कों से अपने देश को मुक्त कराने की इच्छा जगी। रूस, ब्रिटेन और फ्रांस के उत्साहित करने पर वहाँ की जनता ने तुर्को के विरुद्ध सन्‌ 1821 से 1829 तक संघर्ष कर ग्रीस को एक स्वतंत्र राष्ट्र बना लिया। बवारिया का राजकुमार आथो सन्‌ 1832 में ओटो प्रथम के नाम से सम्राट् बनाया गया। दो वर्ष पश्चात्‌ एथेंस नगर देश की राजधानी बना। सम्राट् ओटो की व्यक्तिगत नीतियों से क्षुब्ध होकर वहाँ की जनता ने सन्‌ 1843 में उसके विरुद्ध आंदोलन करके संसदीय परंपरा कायम की। 20 मार्च, 1844 को जनतंत्रवादी ग्रीस का पहला संविधान बना। इसमें सम्राट् पद की पूर्णतया समाप्ति नहीं थी। डेनमार्क का राजकुमार विलियम जार्ज 1863 में ओटो का उत्तराधिकारी हुआ। दूसरी बार के बने संविधान में सारी राजनीतिक शक्ति सम्राट् के हाथ से निकलकर जन प्रतिनिधियों के हाथ में केंद्रित हो गई। 1869 में ब्रिटिश सरकार ने आयोनी द्वीपों को भी ग्रीस राज्य में मान लिया। 1897 में ग्रीस, क्रीट पर आधिपत्य जमाने के लोभ में टर्की से पराजित हुआ। कुछ बड़ी शक्तियों के हस्तक्षेप से क्रीट स्वायत्त शासन की इकाई बना और टर्की का आधिपत्य समाप्त हो गया। कुछ सैन्य अधिकारियों के ग्रीस की साम्राज्यवृद्धि की नीति के विरुद्ध विद्रोह को तत्कालीन प्रधान मंत्री एलूथीरिथस बेनीजेलास ने कुशलता से दबा दिया।
 
[[प्रथम विश्वयुद्ध]] में ग्रीस तटस्थ रहा। सम्राट् अलेक्जंडर की मृत्यु (1920) के बाद संसदीय निर्वाचन में बेनीजेलास दल की हार हुई। 1922 में सम्राट् कांस्टैंटिन ने एशिया माइनर के अल्पसंख्यक ग्रीक नगरों को मुक्त कराने के लिये टर्की के विरुद्ध युद्ध किया, किंतु पराजित हुआ। बाद में परस्पर नगरों की अदला बदली हो गई। बेनीजेलास दल के आंदोलन ने 1924 से 1935 तक जनतंत्र कायम रखा किंतु 1935 में पुन: राजशाही की विजय हुई। 1936 में जनतांत्रिक पद्धति का समूलोच्छेदन हुआ और वाक्स्वातंत््रय, जनसभाओं और राजनीतिक संगठनों पर रोक लगा दी।