"रॉबर्ट बर्न्स": अवतरणों में अंतर
Content deleted Content added
Sanjeev bot (वार्ता | योगदान) छो बॉट: अंगराग परिवर्तन। |
Sanjeev bot (वार्ता | योगदान) छो बॉट: दिनांक लिप्यंतरण और अल्पविराम का अनावश्यक प्रयोग हटाया। |
||
पंक्ति 4:
== परिचय ==
रॉबर्ट बर्न्स का जन्म २५ जनवरी
बर्न्स की काव्यकृतियों में 'टैम औ' शांटर शीर्षक एक कथा, 'दी काटर्स सैटर्डे नाइट' नामक एक वर्णनात्मक बृहद् कविता, दो सौ से अधिक ही अनेक प्रकार के गीत और विपुल संख्या में लिखे उनके छोटे काव्यपत्र, व्यंगात्मक कविताएँ, चुटकुले, शोकगीत तथा अन्य प्रकार के विविध पद्य सम्मिलित हैं। 'टैम औ' शांटर, जैसा बर्न्स ने स्वयं कहा है, उनकी सर्वोत्कृष्ट रचना है। कविता अलंकृत भाव में लिखी हुई अत्यंत सुंदर प्रेमकथा है। यह हास्य और मानवता के तत्वों से ओतप्रोत है। उनकी सबसे लोकप्रिय रचना 'दि काटर्स सैटर्डे नाइट' उनके पिता विलियम बर्न्स का वास्तविक चित्रण प्रस्तुत करती है। किस प्रकार एक सच्चरित्र व्यक्ति अपना गार्हस्थ्य जीवन परम आनंद और प्रतिष्ठा से व्यतीत करता है - यह इस कविता की विषयवस्तु है। इसमें स्कॉटलैंड के कृषकों और उनके जीवन का चित्रण प्रभावोत्पादक हुआ है। उनका सबसे महत्वपूर्ण पत्र 'ऐड्रेस टु दि डेविल' है, जिसमें सैटन का संबंध बंधुत्व तथा मानवता के अविच्छिन्न सौहार्द से है। बायरन के सदृश बर्न्स दो महान रोमांटिक व्यंग्य कवियों में एक है। उनकी सबसे श्रेष्ठ व्यंग्यात्मक कविताएँ 'दि होली फ़ेयर' तथा 'होली विलीज़ प्रेयर' हैं जिनमें प्रथम व्यक्तिगत और सामाजिक व्यंग्य पर आधारित श्रेष्ठ कृति है और दूसरी एक तीक्ष्ण एवं मर्मांतक व्यंग्य कलाकृति है जिसमें धार्मिक पाखंड पर प्रहार किया गया है। 'दि जॉली बेगर्स' उनकी अति नाटकीय एवं कल्पनाप्रधान रचना है जिसमें निरुद्देश्य घुमक्कड़ों का वर्णन है। आर्नल्ड के मतानुसार इस कविता में गंभीरता, सत्य तथा ओज का वह प्रदर्शन है जिसका उदाहरण केवल शेक्सपीयर और अरिस्तोफ़ानिज की कृतियों में ही उपलब्ध हो सकता है।
|