"लियोनार्दो दा विन्ची फ़्यूमिशिनो विमानक्षेत्र": अवतरणों में अंतर

छो JurgenNL द्वारा Rom_Fiumicino_04.jpg की जगह File:Rom_Fiumicino_Airport_2008_by-RaBoe.jpg लगाया जा रहा है (कारण: File renamed: more Details)
छो बॉट: दिनांक लिप्यंतरण और अल्पविराम का अनावश्यक प्रयोग हटाया।
पंक्ति 63:
 
== इतिहास ==
यह विमानक्षेत्र आधिकारिक रूप से १५ जनवरी, १९६१ को रोम के शियैम्पिनो विमानक्षेत्र के स्थान पर आरंभ हुआ था। शियैम्पिनो विमानक्षेत्र इसके बाद भी अन्तर्देशीय तथा चार्टर उड़ानों के लिये प्रचालन में चलता रहा। इस दशक में आलिटालिया ने इस विमानक्षेत्र में भारी निवेश किया, जिससे यहां के हैंगर्स, नये भवन तथा अनुरक्षण केन्द्र तैयार हुए। इसी अंतराल में यहां तृतीय उड़ानपट्टी (16L/34R) भी बनायी गई। हालांकि आधिकारिक आरंभ १९६१ में हुआ, किन्तु फ़्यूमिशिनो विमानक्षेत्र का असल प्रयोग २० अगस्त, १९६० से ही आरंभ हो चुका था। ऐसा १९६० रोम ऑलंपिक खेलों के समय रोम-शियैम्पिनो विमानक्षेत्र के यातायात कन्जेशन से निवृत्ति पाने हेतु किया गया था।<ref>http://www.lifeinitaly.com/travel/da-vinci-airport.asp</ref>
 
वर्तमान में यहां चार उड़ानपट्टियां प्रचालन में हैं: 16L/34R एवं 16R/34L (जो आपस में {{Convert|4000|m|abbr=on}} की दूरी पर हैं), 16C/34C (16L/34R के निकट), जिसे अधिकांशतः टैक्सीमार्ग या 16L/34R, एवं 07/25 के विकल्प के रूप में प्रयोग किया जाता है, वायु की दिशा के अनुसार मात्र पश्चिम दिशा के उड़ान भरने हेतु प्रयोग में लिया जाता है।