"हाइती": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: कोष्टक () की स्थिति सुधारी।
छो बॉट: विराम चिह्नों के बाद खाली स्थान का प्रयोग किया।
पंक्ति 54:
}}
 
'''हैती''' ([[फ्रांसीसीः]] ''हैती, हैतियन'' क्रियोल: ''अयेति''), आधिकारिक तौर पर 'हैती गणराज्य' [[केरिबियन]] देश है।<ref name="यात्रा">[http://yatrasalah.com/PhotoGallary.aspx?gallery=584 हैती]।यात्रा। यात्रा सलाह.कॉम</ref> यह ग्रेटर एल्तिलिअन द्वीपसमूह में हिस्पानिओला द्वीप पर [[डोमिनिकन गणराज्य]] के साथ स्थित है। अयेति (ऊंचे पहाड़ों की भूमि) द्वीप के पहाड़ी पश्चिमी हिस्से के लिए स्थानीय ताइनो या अमरेनियन नाम था। देश की सर्वाधिक ऊंची चोटी पिक ला सेली (२,६८० [[मीटर]]) है। हैती का कुल क्षेत्रफल २७,७५० वर्ग [[किलोमीटर]] है (१०,७१४ वर्ग मील) है और इसकी राजधानी [[पोर्ट-अउ-प्रिंस]] है। यहाँ [[क्रियोल]] और [[फ्रांसीसी भाषा]] बोली जाती है।
 
हैती की क्षेत्रीय, ऐतिहासिक और जातीय-भाषाई स्थिति कई कारणों से अद्वितीय है। यह [[लातिन अमेरिका|लैटिन अमेरिका]] का पहला स्वतंत्र देश था, उपनिवेशवाद के बाद के दौर का पहला स्वतंत्र देश था, जिसका नेतृत्व किसी काले व्यक्ति के हाथों में था और केवल ऐसा देश जिसकी आजादी एक सफल दास विद्रोह के भाग के रूप में मिली थी।<ref name="यात्रा"/> हिस्पानो-कैरेबियन पड़ोसियों के साथ साझा सांस्कृतिक संबंध होने के बावजूद हैती [[अमेरिका]] का इकलौता मुख्यतः फ्रांसीसी भाषी देश है। यह [[कनाडा]] के अतिरिक्त दूसरा ऐसा देश है, जहां फ्रांसीसी भाषा को आधिकारिक भाषा के रूप में दर्जा दिया गया है। बाकी अन्य फ्रांसीसी भाषी देश [[फ्रांस]] के विदेशी विभाग या फिर समुदाय रहे हैं।
 
== परिचय ==
'''हैती''' [[वेस्टइंडीज]] के हिपैनियोला नामक द्वीप के पश्चिमी एक तृतीयांश भाग में विस्तृत गणतंत्र है। इसके उत्तर में [[अटलांटिक महासागर]], पश्चिम में विंडवर्ड पैसेज, दक्षिण में [[कैरेबीयन सागर]] और पूर्व में डोमिनिकन गणतंत्र स्थित हैं। लगभग ९०% निवासी [[निग्रो]] हैं। शेष में विदेशी और अन्य लोग हैं। मुख्य नगर एवं राजधानी [[पोर्टो प्रिंस]] (Port-au-Prince) है। [[केप हाइटीन]] दूसरा महत्वपूर्ण नगर है। यहाँ की राजकाज की भाषा फ्रांसीसी है। रोमन कैथोलिक राजधर्म है।
 
तटरेखाएँ कटी फटी हैं। इस देश के श्भाग में पर्वतश्रेणियाँ फैली हुई हैं। इनकी सर्वाधिक ऊँचाई २,४२४ मी है। कई छोटी छोटी नदियों इस भूभाग में बहती हैं जिनमें आर्ती बोनाइत एवं एल इस्तरे महत्वपूर्ण हैं। इतांग सामत्रे और इतांग डि मिरागोआने उल्लेखनीय झीलें हैं। यहाँ की जलवायु उष्णकटिबंधीय, है तथा तापमान २१ डिग्री सेल्सियस से ३५ डिग्री सेल्सियस से के बीच रहता है। निचले मैदानों में पर्वतीय ढालों पर वर्षा अधिक, औसत ४५ इंच, होती है। वनों से चीड़, महोगनी, सीडार, रोजवुड, एवं कुछ अन्य लकड़ियों की प्राप्ति होती है।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/हाइती" से प्राप्त