"सद्दाम हुसैन": अवतरणों में अंतर

छो 119.82.74.99 (Talk) के संपादनों को हटाकर Bicizk के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
छो बॉट: दिनांक लिप्यंतरण और अल्पविराम का अनावश्यक प्रयोग हटाया।
पंक्ति 1:
[[चित्र:Saddam Hussein at trial, July 2004.JPEG|thumb|right|200px|सद्दाम हुसैन]]
'''सद्दाम हुसैन अब्द अल-माजिद अल-तिक्रिती''' ([[अरबी भाषा|अरबी]]: صدام حسين عبد المجيد التكريتي) दो दशक तक ([[16 जुलाई]], [[1979]] से [[9 अप्रैल]], [[2003]] तक) [[इराक़]] के राष्ट्रपति रह चुके है। उन्हें 30 दिसंबरदिसम्बर 2006 को उत्तरी बगदाद में स्थानीय समय के अनुसार सुबह ६ बजे फाँसी दी गई<ref>http://usgovinfo.about.com/library/weekly/aasaddambio.htm</ref><ref>http://www.pbs.org/newshour/updates/baghdad_04-09-03.html</ref>।
 
३१ वर्ष की आयु में सद्दाम हुसैन ने जनरल अहमद अल बक्र के साथ मिल कर इराक की सत्ता हासिल की। [[1979]] में वह खुद इराक के राष्ट्रपति बन गए। सन् 1982 में इराक में हए दुजैल जनसंहार मामले में फाँसी की सजा मिली।
 
== जीवनी ==
सद्दाम हुसैन का जन्म 28 अप्रैल, 1937 को [[बग़दाद]] के उत्तर में स्थित तिकरित के पास अल-ओजा गांव में हुआ था। उनके मजदूर पिता उनके जन्म के पहले ही दिवंगत हो चुके थे। उनकी मां ने अपने देवर से शादी कर ली थी लेकिन बच्चे की परवरिश की खातिर उसे जल्द ही तीसरे व्यक्ति से शादी करनी पड़ी। उस दौर का तिकरित अपनी वीभत्सताओं के लिए कुख्यात था। इन परिस्थितियों ने सद्दाम को बचपन में ही भयानक रूप से शक्की और निर्दयी बना दिया। बच्चों के हाथों पिटने के भय से बाल सद्दाम हमेशा अपने पास एक लोहे की छड़ रखता था। और जब-तब इससे जानवरों की पिटाई किया करता था।
 
किशोरावस्था में कदम रखते-रखते वह विद्रोही हो गया और ब्रिटिश नियंत्रित राजतंत्र को उखाड़ फेंकने के लिए चल रहे राष्ट्रवादी आंदोलन में कूद पड़ा। हालांकि पश्चिम के अखबार इस आंदोलन को गुंडे-बदमाशों की टोली ही कहते हैं। 1956 में वह [[बाथ सोशलिस्ट पार्टी]] में शामिल हो गए। बाथ पार्टी अरब जगत में साम्यवादी विचारों की वाहक फौज थी। सद्दाम उसमें वैचारिक प्रतिबद्धता के कारण नहीं, अपनी दीर्घकालिक रणनीति के तहत शामिल हुए।