"साख़ालिन": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: चिप्पियों में माह नाम का लिप्यंतरण किया।
छो बॉट: दिनांक लिप्यंतरण और अल्पविराम का अनावश्यक प्रयोग हटाया।
पंक्ति 6:
साख़ालिन का क्षेत्रफल 72,492 वर्ग किमी है, यानि लगभग भारत के झारखंड राज्य के बराबर।<ref name="islands.unep.ch">{{cite web |url=http://islands.unep.ch/Tiarea.htm |title=Islands by Land Area |author= |date= फ़रवरी 18, 1998 |work=Island Directory |publisher=United Nations Environment Programme |accessdate=June 16, 2010}}</ref> यह रूस का सबसे बड़ा द्वीप है। इसकी जनसंख्या सन् 2005 में 5,80,000 अनुमानित की गई थी। इसके दो-तिहाई हिस्से पर पहाड़ फैले हुए हैं। उत्तर-दक्षिण चलने वाली दो पर्वत शृंखलाएँ हैं, जिन्हें पूर्वी साख़ालिन शृंखला और पश्चिमी साख़ालिन शृंखला कहा जाता है। इनके बीच की [[घाटी]] को तिम-पोरो नाइसकाया घाटी बुलाया जाता है। उत्तरी साख़ालिन में एक बड़ा दलदली मैदान भी है।
 
साख़ालिन का मौसम काफ़ी ठंडा रहता है। जनवरी में -15.9° सेंटीग्रेड और जुलाई में 16.1° सेंटीग्रेड औसत तापमान हैं। सर्दियों में बर्फ़बारी बहुत होती है।<ref>[http://sakhmeteo.ru/en/ Sakhalin Hydrometeorological Service, accessed 19 Aprilअप्रैल 2011]</ref> पूरे द्वीप पर भुर्ज और चीड़ (पाइन) के वन फैले हुए हैं।
 
साख़ालिन का प्रशासकीय केंद्र युझ़नो-साख़ालिन्स्क (Ю́жно-Сахали́нск) नामक शहर है।