"कोपनहेगन": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 40:
इस क्षेत्र के प्रथम लिखित दस्तावेज ११वीं सदी के हैं और कोपनहेगन १५वीं सदी के आरम्भ में और क्रिस्चियन चतुर्थ के शासनकाल में डेनमार्क की राजधानी बना। वर्ष [[२०००]] में [[ओरेसण्ड सेतु]] के पूरा होने के साथ ही कोपनहेगन ओरेसण्ड क्षेत्र का केन्द्र बन गया है। इस क्षेत्र में, कोपनहेगन और [[स्वीडन]] का [[माल्मो]] नगर मिलकर एक आम महानगरीय क्षेत्र बनने की प्रकिया में है। ५० किमी के अर्धव्यास में २७ लाख लोगों के साथ, कोपनहेगन उत्तरी यूरोप के सबसे सघन क्षेत्रों में से एक है। [[नॉर्डिक देश|नॉर्डिक देशों]] में कोपनहेगन सर्वाधिक पधारा जाने वाला देश है जहाँ पर २००७ में १३ लाख विदेशी पर्यटक आए।
 
कोपनहेगन को बारम्बार एक ऐसे नगर के रूप में पहचान मिली है जहाँ का जीवन स्तर विश्व में सर्वश्रेष्ठ में से एक है। यह दुनिया के सबसे पर्यावरण-अनुकूल नगरों में से एक माना जाता है। भीतरी बन्दरगाह का पानी इतना साफ़ है की उसमें तैरा जा सकता है और प्रतिदिन ३६% निवासी [[साइकिल]] से काम पर जाते हैं, यानी की प्रतिदिन ११ लाख किमी की साइकिल यात्रा यहाँ की जाती है।
 
यहाँ [[कोपेनहेगन विश्वविद्यालय]], [[इंस्टिट्यूट फ़ॉर थियोरेटिकल फ़िजिक्स]] (१९२० ई.), [[रॉयल डैनिश जीओग्राफ़िकल सोसायटी]] (१८७६ ई.), अनेक शिक्षण एवं गवेषणा संस्थाएँ तथा तीन प्रमुख संग्रहालय हैं। यहाँ के रॉयल पुस्तकालय में लगभग १५,००,००० पुस्तकें हैं। नगर में अनेक प्रमोद वन, झीलें एवं भव्य भवन हैं जिनका निर्माण क्रिश्चियन चतुर्थ (१५८८-१६४८ ई.) तथा फ्रेंडरिक पंचम (१७४६-१७६६ ई.) के शासनकाल में हुआ था।
 
== इतिहास ==
कोपनहेगन की स्थापना [[१०००]] ईस्वी में स्वेन फोर्कबीयर्ड प्रथम (''Svend Tveskæg'') द्वारा की गई थी। १२वीं सदी के मध्य तक यह एक मत्स्योत्पादक ग्राम था जिसे "ह्वान" कहा जाता था। लेकिन, [[११६७]] में यह अब्सालोन नामक बिशप के अधिकार में आया और इसे अधिक महत्व प्राप्त हुआ। उत्कृष्ट बंदरगाह नगर की वृद्धि प्रबलित करने लागालगा और यह नगर वाणिज्य का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन गया। इस प्रकार इसका नाम "कोपनहेगन" पड़ा जिसका [[डैनिश भाषा]] में अर्थ है "बन्दरगाह के व्यापारी"।
 
इसने १२५४ ई. में नगर का रूप धारण किया। जब राजा क्रिस्टोफर तृतीय ने इसे अपनी राजधानीं बनाया तब से इसकी वास्तविक उन्नति हुई। १७०० ई. में डच, स्वीडन तथा अँग्रेजों की बमवर्षा से, १७२८ एवं १७९५ में अग्नि से तथा १८०७ में अंग्रेजों की पुन: बमवर्षा से यह नगर अत्यंत क्षतिग्रस्त हो गया था। इसकी व्यापारिक उन्नति ने, जो १९ वीं शताब्दी के मध्य में मंद पड़ गई थी, १८९४ ई. में करमुक्त बंदरगाह के निर्माण से पुनर्जीवन प्राप्त किया। यहाँ एक प्राकृतिक पत्तन तथा बंदरगाह है। मुख्य निर्यात मांस, दुग्धपदार्थ, चीनी मिट्टी, मिट्टी के समान, घड़ियाँ, मशीनें, वस्त्र रासायनिक पदार्थ, चीनी मद्य, डिजेल इंजन, जलपोत, काष्ठपदार्थ, कागज तथा चाकलेट इत्यादि हैं।
 
{{विस्तार}}
 
== भूगोल ==
कोपनहेगन जीलण्ड[[जीलैण्ड]] नामकद्वीप के पूर्वी तट की समतल भूमि पर स्थित है।नामक द्वीप के पूर्वी किनारे, अमागर द्वीप पर थोड़ा सा भाग और बहुत से छोटे-छोटे प्राकृतिक और कृत्रिम द्वीपों पर बसा हुआ है। कोपनहेगन के पूरपूरब की ओर है, [[ओरेसण्ड,]] जोनामक एक जलराशि है जो [[डेनमार्क]] और [[स्वीडन]] को पृथक करती है और जो [[उत्तरी सागर]] और [[बाल्टिक सागर]] को जोड़ती है।
 
=== कोपनहेगन नगर निगम ===