"सरस्वती पत्रिका": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 1:
'''सरस्वती''' [[हिन्दी साहित्य]] की प्रसिद्ध रूपगुणसम्पन्न प्रतिनिधि [[पत्रिका]] थी। इस पत्रिका का प्रकाशन [[इलाहाबाद]] से सन [[१९००]] ई० के [[जनवरी]] मास में प्रारम्भ हुआ था। ३२ पृष्ठ की क्राउन आकार की इस पत्रिका का मूल्य ४ आना मात्र था। इसके सम्पादक थे- [[जगन्नाथदास रत्नाकर]], [[श्यामसुन्दर दास]], [[राधाकृष्ण दास]], [[कार्तिक प्रसाद]] और [[किशोरी लाल]]। दूसरे वर्ष केवल श्यामसुन्दरदास ही इसके सम्पादक रहे। [[१९०३]] ई० में [[महावीर प्रसाद द्विवेदी]] इसके संपादक हुए और [[१९२०]] ई० तक रहे। इसका प्रकाशन पहले [[झाँसी]] और फिर [[कानपुर]] से होने लगा था।
 
महवीर प्रसाद द्विवेदी के बाद [[पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी]], [[देवीदत्त शुक्ल]], [[ठाकुर श्रीनाथ सिंह]], पुनः पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी, [[देवीलाल चतुर्वेदी]] और [[श्रीनारायण चतुर्वेदी]] सम्पादक हुए। [[१९०५]] ई० में काशी [[नागरी प्रचारिणी सभा]] का नाम मुखपृष्ठ से हट गया।
 
१९७० के दशक में इसका प्रकाशन बन्द हो गया।