"चीन": अवतरणों में अंतर
Content deleted Content added
Dr.jagdish (वार्ता | योगदान) No edit summary |
Dr.jagdish (वार्ता | योगदान) |
||
पंक्ति 13:
==परिचय==
चीन [[एशिया]] के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। इसकी राजधानी [[पेकिंग]] है। यहाँ के अधिकांश निवासी [[बौद्ध धर्म|बौद्ध]] हैं। चीन के निवासी अपनी भाषा में अपने देश को 'चंगक्यूह' कहते हैं। कदाचित् इसीलिये [[भारत]] तथा [[फारस]] के प्राचीन निवासियों ने इस देश का नाम अपने यहाँ 'चीन' रख लिया था। चीन देश का उल्लेख [[महाभारत]], [[मनुस्मृति]], [[
चीन में बहुत प्राचीन काल का क्रमबद्ध इतिहास सुरक्षित है। ईसा से २९५० वर्ष पूर्व तक के राजवंश का पता चलता है। चीन की सभ्यता बहुत प्राचीन है, यहाँ तक कि यूरोप की सभ्यता का बहुत कुछ अंश— जैसे, पहनावा, बैठने और खाने पीने आदि का ढंग, पुस्तक छापने की कला आदि — चीन से लिया गया है। यहाँ ईसा के २१७ वर्ष पूर्व से [[बौद्ध धर्म]] का संचार हो गया था पर ईसवीं सन् ६१ में मिंगती राजा के शासनकाल में जब भारतवर्ष से ग्रंथ और मूर्तियाँ गई, लोग बौद्ध धर्म की ओर आकर्षित होने लगे। सन् ६७ में [[कश्यप मतंग]] नामक एक बौद्ध पंडित चीन में गए और उन्होंने '[[द्वाचत्वारिंशत् सूत्र]]' का चीनी भाषा में अनुवाद किया। तबसे बराबर चीन में बौद्ध धर्म का प्रचार बढता गया। चीन से झंड के झुंड यात्री विद्याध्ययन के लिये भारतवर्ष में आते थे। चीन में अबतक ऐसे कई स्तूप पाए जाते हैं जिनके विषय में चीनियों का कथन है कि वे [[सम्राट अशोक]] के बनवाए हैं।
|