"हिलियम": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: "बाहरी कड़ियाँ" अनुभाग का शीर्षक ठीक किया।
No edit summary
पंक्ति 3:
[[चित्र:Helium discharge tube.jpg|thumb|right|शुद्ध हीलियम से भरी गैस डिस्चार्ज ट्यूब]]
 
'''हिलियम''' ({{lang-en|Helium}}) या '''यानाति''' (Yānāti) एक रासायनिक [[तत्त्व]] है जो प्रायः [[गैस|गैसीय]] अवस्था में रहता है। यह एक [[निष्क्रिय गैस]] या नोबुल गैस (Noble gas) है तथा रंगहीन, गंधहीन, स्वादहीन, विष-हीन (नॉन-टॉक्सिक) भी है। इसका [[परमाणु क्रमांक]] २ है। सभी तत्वों में इसका [[क्वथनांक]] (boiling point) एवं [[गलनांक]] (melting point) सबसे कम है। [[द्रव]] हिलियम का प्रयोग पदार्थों को अत्यन्त कम ताप तक ठण्डा करने के लिये किया जाता है; जैसे [[अतिचालकता|अतिचालक]] तारों को १.९ डिग्री केल्विन तक ठण्डा करने के लिये।
 
हीलियम अक्रिय गैसों का एक प्रमुख सदस्य है। इसका संकेत '''He''', [[परमाणुभार]] ४, परमाणुसंख्या २, घनत्व ०.१७८५, [[क्रांतिक ताप]] -२६७.९०० और क्रांतिक दबाव २ २६ वायुमंडल, क्वथनांक -२६८.९० सें. और गलनांक -२७२ डिग्री से. है। इसके दो स्थायी [[समस्थानिक]] He3, परमाण्विक द्रव्यमान ३.०१७० और He4, परमाण्विक द्रव्यमान ४.००३९ और दो अस्थायी समस्थानिक He5, परमाण्विक द्रव्यमान ५.०१३७ और रेडियोएक्टिव He6, परमाण्विक द्रव्यमान ६.०२८ पाए गए हैं।