"झलकारी बाई": अवतरणों में अंतर
Content deleted Content added
Sanjeev bot (वार्ता | योगदान) छो बॉट: वर्तनी सुधार। |
संजीव कुमार (वार्ता | योगदान) छो चित्र बदला |
||
पंक्ति 1:
{{आज का आलेख}}
[[चित्र:Jhalkaribai Statue at Gwalior.jpg|thumb|153x153px|<nowiki>[[ग्वालियर]] में घुड़सवार के रूप में झलकारी बाई की प्रतिमा</nowiki>]]
== प्रारंभिक जीवन ==
झलकारी बाई का जन्म 22 नवम्बर 1830 को [[झांसी]] के पास के भोजला गाँव में एक निर्धन कोली परिवार में हुआ था। झलकारी बाई के पिता का नाम सदोवर सिंह और माता का नाम जमुना देवी था। जब झलकारी बाई बहुत छोटी थीं तब उनकी माँ की मृत्यु के हो गयी थी और उसके पिता ने उन्हें एक लड़के की तरह पाला था। उन्हें घुड़सवारी और हथियारों का प्रयोग करने में प्रशिक्षित किया गया था। उन दिनों की सामाजिक परिस्थितियों के कारण उन्हें कोई औपचारिक शिक्षा तो प्राप्त नहीं हो पाई, लेकिन उन्होनें खुद को एक अच्छे योद्धा के रूप में विकसित किया था। झलकारी बचपन से ही बहुत साहसी और दृढ़ प्रतिज्ञ बालिका थी। झलकारी घर के काम के अलावा पशुओं के रखरखाव और जंगल से लकड़ी इकट्ठा करने का काम भी करती थी। एक बार जंगल में उसकी मुठभेड़ एक [[तेंदुआ|तेंदुए]] के साथ हो गयी थी और झलकारी ने अपनी [[कुल्हाड़ी]] से उस जानवर को मार डाला था। एक अन्य अवसर पर जब डकैतों के एक गिरोह ने गाँव के एक व्यवसायी पर हमला किया तब झलकारी ने अपनी बहादुरी से उन्हें पीछे हटने को मजबूर कर दिया था।<ref>{{cite web |url= http://www.geocities.com/dakshina_kan_pa/art31/women1.htm|title=ग्रेट वूमेन ऑफ इंडिया| accessmonthday=[[१८ अक्तूबर]]|accessyear=[[२००९]]|format=एचटीएम|publisher=Dakshina Kannada Philatelic and Numismatic Association|language=अंग्रेज़ी|archiveurl=http://web.archive.org/20030408190141/www.geocities.com/dakshina_kan_pa/art31/women1.htm|archivedate=2003-04-08}}</ref> उसकी इस बहादुरी से खुश होकर गाँव वालों ने उसका विवाह रानी लक्ष्मीबाई की सेना के एक सैनिक '''पूरन कोरी''' से करवा दिया, पूरन भी बहुत बहादुर था और पूरी सेना उसकी बहादुरी का लोहा मानती थी। एक बार ''गौरी पूजा'' के अवसर पर झलकारी गाँव की अन्य महिलाओं के साथ महारानी को सम्मान देने झाँसी के किले मे गयीं, वहाँ रानी लक्ष्मीबाई उन्हें देख कर अवाक रह गयी क्योंकि झलकारी बिल्कुल रानी लक्ष्मीबाई की तरह दिखतीं थीं (दोनो के रूप में आलौकिक समानता थी)। अन्य औरतों से झलकारी की बहादुरी के किस्से सुनकर रानी लक्ष्मीबाई बहुत प्रभावित हुईं। रानी ने झलकारी को दुर्गा सेना में शामिल करने का आदेश दिया। झलकारी ने यहाँ अन्य महिलाओं के साथ [[बंदूक]] चलाना, [[तोप]] चलाना और [[तलवार]]बाजी की प्रशिक्षण लिया। यह वह समय था जब झांसी की सेना को किसी भी ब्रिटिश दुस्साहस का सामना करने के लिए मजबूत बनाया जा रहा था।
|