"ज्योतिन्द्र नाथ दीक्षित": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: विराम चिह्नों के बाद खाली स्थान का प्रयोग किया।
छो Pywikibot v.2
पंक्ति 38:
श्री '''ज्योतिन्द्र नाथ दीक्षित''' (१९३६-२००५), जिन्हें '''जे एन दीक्षित''' नाम से अधिक जाना जाता है, एक अनुभवी राजनयिक थे जो कि [[भारत]] के विदेश सचिव भी रहे। 1971 में [[बांग्लादेश]] बनने के बाद वे वहाँ भारत के पहले उच्चायुक्त थे। वे [[पाकिस्तान]] और [[श्रीलंका]] में भी भारत के उच्चायुक्त रहे। 1936 में [[मद्रास]] में जन्मे जेएन दीक्षित 1958 में [[भारतीय विदेश सेवा]] में आए और उन्होंने दुनिया के कई देशों में भारत की नुमाइंदगी की। 1994 में सेवानिवृत होने के बाद से वो लगातार देश-विदेश में पढ़ाने के अलावा अख़बारों में लिखते रहे।
 
वे हल, [[मैंचेस्टर]], [[ऑक्सफ़ोर्ड]],[[मेलबर्न]], [[लंदन]] सहित कई अन्य पश्चिमी विश्वविद्यालयों में भी अकसर लेक्चर देने जाया करते थे। दीक्षित [[कॉंग्रेसकाँग्रेस पार्टी]] में विदेश मामलों की इकाई के उपाध्यक्ष रहे। २००४ के आमचुनाव से पहले विदेश, सुरक्षा और रक्षा मामलों पर उन्होंने कॉंग्रेसकाँग्रेस का एजेंडा या घोषणा-पत्र तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी।
 
वे 26 मई 2004<ref>PIB Release-1803 (English), Dated-26-May-2004</ref> से 3 जनवरी 2005 (निधन)<ref>PIB Release-6219 (English), Dated-3-Jan-2005</ref> तक [[भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार]] भी रहे।