"आनंदीबेन पटेल": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: दिनांक लिप्यंतरण और अल्पविराम का अनावश्यक प्रयोग हटाया।
पंक्ति 71:
 
== प्रारंभिक जीवन ==
आनंदीबेन पटेल का जन्म मेहसाणा जिले के विजापुर तालुका के खरोद गांव में, 21 नवम्बर 1941 को हुआ था।<ref>{{cite web|title=Anandiben Patel: 11 things to know about the new Chief Minister of Gujarat|trans_title=आनन्दीबेन पटेल: गुजरात की नयी मुख्यमंत्री के बारे में जाने ११ बातें|url=http://www.india.com/top-n/anandiben-patel-11-things-to-know-about-the-new-chief-minister-of-gujarat-60902/ |publisher=इंडिया डॉट कॉम|author=रश्मि मिश्रा |date=21 मई 2014|accessdate=24 मई 2014|language=अंग्रेज़ी}}</ref> उनका पूरा नाम आनंदी बेन जेठाभाई पटेल है। उनके पिता जेठाभाई पटेल एक गांधीवादी नेता थे। उन्हें कई बार लोगों ने गाँव से निकाल दिया था क्योंकि वह ऊंच-नीच और जातीय भेदभाव को मिटाने की बात करते थे। आनंदी के ऊपर अपने पिता का भरपूर प्रभाव पड़ा। उनके आदर्श भी उनके पिता हीं हैं। उस समय जब कोई लड़कियों को स्कूल नहीं भेजता था उन्होंने मम्मी को हमेशा पढ़ने के लिए प्रोत्साहन दिया। उन्हीं की तरह आनंदीबेन भी किसी में भेदभाव नहीं रखती और पैसे खाने वाले और चापलूस लोगों को अपने करीब नहीं आने देतीं।<ref name=bbc/> उन्होनेउन्होंने कन्या विद्यालय में चतुर्थ कक्षा तक की पढ़ाई की। तत्पश्चात उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए ब्याज स्कूल में भर्ती कराया गया, जहां 700 लड़कों के बीच वे अकेले लड़की थीं।<ref>{{cite web|url=http://news.oneindia.in/feature/anandi-ben-patel-longest-serving-woman-mla-cabinet-gujarat-chief-minister-1451393.html|title=Gujarat: Meet Anandiben Patel, the longest serving woman MLA; or should we call Madam CM? |trans_title=गुजरात: आनन्दीबेन पटेल से मिलें, सबसे लम्बे समय की महिला विधायक या मैडम सीएम कहें?|date=22 मई 2014|author=पल्लवी सेनगुप्ता |accessdate=वन इण्डिया |language=अंग्रेज़ी}}</ref> आठवीं कक्षा में उनका दाखिला विसनगर के नूतन सर्व विद्यालय में कराया गया। विद्यालीय शिक्षा के दौरान एथलेटिक्स में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उन्हें "बीर वाला" पुरस्कार से सम्मानित किया गया।<ref name=website/>
 
वर्ष 1960 में उन्होने विसनगर के भीलवाई कॉलेज में प्रवेश लिया, जहां पूरे कॉलेज में प्रथम वर्ष विज्ञान में वे एकमात्र लड़की थी। उन्होने यहाँ से विज्ञान स्नातक की पढ़ाई पूरी की। स्नातक करने के बाद उन्होने पहली नौकरी के रूप में महिलाओं के उत्थान के लिए संचालित महिला विकास गृह में शामिल हो गईं, जहां उन्होने 50 से अधिक विधवाओं के लिए व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की शुरुआत की।<ref name=website/>