"हावड़ा": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: अंगराग परिवर्तन।
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 22:
}}
'''हावड़ा''' [[भारत]] के [[पश्चिम बंगाल]] [[प्रान्त]] का औद्योगिक शहर एवं [[हावड़ा जिला|हावड़ा जिले]] का मुख्यालय है। [[हुगली नदी]] के पश्चिमी तट पर स्थित यह नगर [[कोलकाता]] के बाद पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा शहर है। [[रवीन्द्र सेतु]] एवं [[विद्यासागर सेतु]] इसे हुगली नदी के पूर्वी किनारे पर स्थित कोलकाता से जोड़ते हैं। समुद्रतल से मात्र 12 मीटर ऊँचा यह शहर रेलमार्ग एवं सड़क मार्गों द्वारा सम्पूर्ण भारत से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। यहाँ का सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशन [[हावड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन]] है तथा [[राष्ट्रीय राजमार्ग 2]] एवं [[राष्ट्रीय राजमार्ग 6]] भी यहाँ से गुजरते हैं। इसके अंतर्गत सिबपुर, घुसुरी, सलखिया तथा रामकृष्णपुर उपनगर सम्मिलित हैं।
 
==नाम करण==
हावड़ा का बंगाली शब्द "हाओर"(बंगला:হাওর) से आया है जो की पानी, कीचड़ और जमे हुए जैविक मलबे के लिए होता है। वैज्ञानिक रूप से हाऔर एक अवसाद है, जो एक नदी दलदली या झील होता है। इस शब्द का उपयोग [[बंगाल]] के पूर्वी हिस्से में होता था, जो अब [[बांग्लादेश]] में है।
 
== हावड़ा जिला ==