"कैमूर जिला": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 24:
footnotes = |
}}
'''कैमूर''' [[भारत]] प्रांत के [[बिहार]] राज्य का एक जिला है। यहां का प्राशासनिक मुख्यालय [[भभुआ]] है।<ref>http://kaimur.bih.nic.in/</ref> पर्वत और कैमूर वन्यजीव अभ्यारण यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से है। इसके अलावा, रामगढ़, दुरौली, चैनपुर, भगवानपुर, भभुआ, बिद्यानाथ और मुंडेश्‍वरी स्टोन मंदिर आदि भी यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल है।<ref>http://yatrasalah.com/touristPlaces.aspx?id=272</ref> चट्टानों पर हुई चित्रकारी कैमूर की एक बड़ी खोज है। इन चित्रों का सम्बन्ध मैसोलिथिक काल से है। माना जाता है कि यह चित्रकारी 5000 ई.पू. से 2500 ई.पू. के समय की है। इनमें से कई चित्र जानवरों के बने हुए है।
 
== भूगोल ==
पंक्ति 33:
 
== आकर्षण ==
यहाँ का मुख्य आकर्षण प्राशासनिक मुख्यालय [[भभुआ]] में देखा जा सकता है जहाँ आपको सबकुछ हरा ही नज़र आएगा| [[गुलाबी शहर]] के नाम से प्रख्यात [[जयपुर]] की तरह ही भभुआ को हरा शहर यानि ग्रीन सिटी के रूप में पहचान मिल चुकी है|<ref>http://www.jagran.com/bihar/kaimoor-11016147.html</ref>
=== चैनपुर ===
भभुआ मुख्यालय के पश्चिम से 11 किलोमीटर की दूरी पर चैनपुर स्थित है। यहां बख्तियार खान का स्मारक है। कहा जाता है कि बख्तियार खान का विवाह शेरशाह की पुत्री से हुआ था। चैनपुर स्थित किले का निर्माण सूरी अथवा अकबर काल के दौरान हुआ था। इसके अतिरिक्त, यहां हरसू ब्रह्म नाम का एक प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर भी है। कहा जाता है कि राजा शालीवाहन के पुजारी हरशू पांडे ने अपने घर की रक्षा में इसी जगह पर अपने प्राण गवाएं थे।