"युग": अवतरणों में अंतर

छो HotCat द्वारा श्रेणी:समयमापन हटाई
काम शुरु किया
पंक्ति 1:
'''युग''', हिंदु सभ्यता के अनुसार एक निर्धारित संख्या के वर्षों की काल-अवधि है। ब्रम्हांड का काल चक्र चार युगों के बाद दोहराता है। हिन्दू ब्रह्माण्ड विज्ञान हमे यह पता चलता है की हर ४.१-८.२ अरब सालों के बाद ब्रम्हांड में जीवन एक बार निर्माण और नष्ट होता है। इस कालावधि को हम [[ब्रह्मा]] एक पूरा दिन (रात और दिन) मानते है। एक ब्रह्मा का जीवनकाल ४० अरब से ३११० अरब वर्षों बीच में होता है।
'''युग''' एक निर्धारित संख्या के वर्षों की काल-अवधि। उदाहरणः [[कलियुग]], [[द्वापर]] आदि।
 
[[काल]] के अंगविशेष के रूप में 'युग' शब्द का प्रयोग [[ऋग्वेद]] से ही मिलता है (दश युगे, ऋग्0 1.158.6) इस युग शब्द का परिमाण अस्पष्ट है। ज्यौतिष-पुराणादि में युग के परिमाण एवं युगधर्म आदि की सुविशद चर्चा मिलती है।
 
[[वेदांग ज्योतिष]] में युग का विवरण है (1,5 श्लोक)। यह युग पंचसंवत्सरात्मक है। [[कौटिल्य]] ने भी इस पंचवत्सरात्मक युग का उल्लेख किया है। [[महाभारत]] में भी यह युग स्मृत हुआ है। पर यह युग पारिभाषिक है, अर्थात् शास्त्रकारों ने शास्त्रीय व्यवहारसिद्धि के लिये इस युग की कल्पना की है।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/युग" से प्राप्त