"झारखण्ड": अवतरणों में अंतर

छो "झारखण्ड" की स्थिर अवतरण सेटिंग्स रीसेट करें: इतिहास में कोई बर्बरता न होना।
Fixed typo, Fixed grammar, Added links
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल एप सम्पादन
पंक्ति 21:
72 वर्षों पहले '''आदिवासी महासभा''' ने [[जयपाल सिंह मुंडा]] की अगुआई में अलग ‘झारखंड’ का सपना देखा. पर वर्ष 2000 में कद्र सरकार ने 15 नवम्बर (आदिवासी नायक बिरसा मुंडा के जन्मदिन) को भारत का अठ्ठाइसवाँ राज्य बना झारखंड भारत के नवीनतम प्रान्तों में से एक है। बिहार के दक्षिणी हिस्से को विभाजित कर झारखंड प्रदेश का सृजन किया गया था। औद्योगिक नगरी [[राँची]] इसकी राजधानी है। इस प्रदेश के अन्य बड़े शहरों में [[धनबाद]], [[बोकारो]] एवं [[जमशेदपुर]] शामिल हैं।
झारखंड की सीमाँए उत्तर में [[बिहार]], पश्चिम में [[उत्तर प्रदेश]] एवं [[छत्तीसगढ]], दक्षिण में [[ओड़िशा]] और पूर्व में [[पश्चिम बंगाल]] को छूती हैं। लगभ संपूर्ण प्रदेश [[छोटानागपुर]] के पठार पर अवस्थित है। [[कोयल]], [[दामोदर]], [[खड़कई]], [[गरगा]] और [[सुवर्णरेखा। स्वर्णरेखा]] यहाँ की प्रमुख नदियाँ हैं। संपूर्ण भारत में वनों के अनुपात में प्रदेश एक अग्रणी राज्य माना जाता है तथा वन्यजीवों के संरक्षण के लिये मशहूर है।
 
झारखंड क्षेत्र विभिन्न भाषाओं, संस्कृतियों एवं धर्मों का संगम क्षेत्र कहा जा सकता है। द्रविड़, आर्य, एवं आस्ट्रो-एशियाई तत्वों के सम्मिश्रण का इससे अच्छा कोई क्षेत्र भारत में शायद ही दिखता है। इस शहर की गतिविधियाँ मुख्य रूप से राजधानी राँची और जमशेदपुर, धनबाद तथा बोकारो जैसे औद्योगिक केन्द्रों से सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं।