"गुजरांवाला": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: अनावश्यक अल्पविराम (,) हटाया।
छो replaced: पंजाबपंजाब AWB के साथ
पंक्ति 1:
[[चित्र:Gujranwala railway.jpg|right|thumb|300px|गुजरांवाला रेलवे स्टेशन]]
'''गुजराँवाला''' [[पाकिस्तान]] के [[पंजाब (पाकिस्तान)|पंजाब]] प्रान्त का एक जिला, तहसील तथा औद्योगिक नगर है। यह उत्तर-पश्चिम रेलमार्ग पर [[लाहौर]] से ७० किमी उत्तर में है। यह पाकिस्तान का सातवाँ सबसे बडा शहर है।
 
इस नगर की स्थापना [[गुर्जर|गूजर जाति]] द्वारा हुई बताई जाती है। नगर की स्थापना मध्ययुगीन है। नगर की प्रसिद्धि तथा महत्व में महाराजा [[रणजीतसिंह]] के परिवार का अधिक हाथ रहा। सन् १७८० में यहीं पर महाराजा रणजीतसिंह का जन्म हुआ था। रणजीतसिंह के पिता महाराजा महानसिंह की समाधि तथा महाराजा रणजीतसिंह का भस्मावशेष भी यहीं सुरक्षित है। एक बार [[अमृतसर]] से आए हुए [[जाट|जाटों]] ने इस नगर का नाम खानपुर रख दिया था किंतु इसका प्राचीन नाम ही प्रचलित रहा। नगर के प्रशासन के लिए नगरनिगम की स्थापना सन् १८६७ में हुई।