पंक्ति 8:
 
== इतिहास ==
[[चित्र:Dom und Stadtschloss, Berlin 1900.png|thumb|बर्लिन कैथेड्रल (बाएं)। [[बर्लिन के रॉयल पैलेस]] (दाएं), प्रशिया राजाओं और जर्मन सम्राटों के निवास। यह 2019 तक खंगाला किया जाएगा।]]
[[द्वितीय विश्वयुद्ध]] के पूर्व बर्लिन एक बड़ा समृद्धिशाली और सब प्रकार से उन्नत नगर था। [[यूरोप]] में [[लंदन]] और [[पेरिस]] के बाद इसी का स्थान था। पर द्वितीय विश्वयुद्ध के समय (1945 ई.) नगर में इतना अधिक परिवर्तन हुआ कि इसका सारा ढाँचा ही बदल गया। यह मुख्यत: दो भागों में विभाजित हो गया - एक पश्चिमी बर्लिन और दूसरा पूर्वी बर्लिन। पश्चिमी बर्लिन वस्तुत: पश्चिमी जर्मनी के फेड़रैल रिपब्लिक की राजधानी के रूप में था और इस पर [[संयुक्त राज्य अमरीका]], [[ग्रेटब्रिटेन]] तथा फ्रांस का संयुक्त अधिकार था। पूर्वी बर्लिन पूर्णतया पूर्वी जर्मनी के डेमोक्रेटिक रिपब्लिक के अंतर्गत हो गया तथा वास्तव में यह रूस की संरक्षण में था।