"बर्लिन": अवतरणों में अंतर

छोNo edit summary
No edit summary
पंक्ति 1:
[[चित्र:Brandenburger Tor nachts 2012-07.jpg|thumb|right|[[:en:Brandenburg Gate|ब्रांडेनबर्ग गेट]], जर्मनी के एक मील का पत्थर]]
[[चित्र:Über den Dächern von Berlin 2.jpg|thumb|right|बर्लिन-मिटे के क्षितिज]]
[[चित्र:Berlin TV-Tower.JPG|thumb|right|[[:en:Fernsehturm Berlin|बर्लिन टीवी टावर]], शहर के लिए मील का पत्थर]]
[[चित्र:Über den Dächern von Berlin 2.jpg|thumb|right|[[:en:Mitte (locality)|बर्लिन-मिटे]] के क्षितिज]]
[[चित्र:Buddy Bear One-World Bär.JPG|thumb|upright|[[भालू मेरा साथी]]: बर् लन की शांती और स्वतंत्रता का प्रतीक]]
'''बर्लिन''' [[जर्मनी]] की [[राजधानी]] और इसके 16 राज्यों में से एक है। यह बर्लिन-[[ब्राण्डनबुर्ग]] मेट्रोपोलिटन क्षेत्र के मध्य में, जर्मनी के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित है। इसकी जनसंख्या 34 लाख है। यह जर्मनी का सबसे बड़ा और [[यूरोपीय संघ]] का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। बर्लिन यूरोप की राजनीति, संस्कृति और विज्ञान का महत्त्वपूर्ण केन्द्र है। यूरोप के यातायात के लिए यह एक धुरी के समान है। यहाँ कई महत्त्वपूर्ण विश्वविद्यालय, संग्रहालय और शोध केन्द्र हैं। यह शहर बहुत तेजी से विकास कर रहा है और यहाँ के समारोह, उत्सव, अग्रणी कलाएँ, वास्तुशिल्प और रात्रि-जीवन काफी प्रसिद्ध हैं। बर्लिन [[13वीं शताब्दी]] में स्थापित हुआ और इस क्षेत्र के कई राज्यों और साम्राज्यों की राजधानी रहा- [[प्रुशिया राज्य]] ([[1701]] से), [[जर्मन साम्राज्य]] ([[1871]]-[[1918]]), [[वेइमार गणतंत्र]] ([[1919]]-[[1932]]) और [[तीसरी राइख]] ([[1933]]-[[1945]]). [[द्वितीय विश्वयुद्ध]] के बाद इस शहर का विभाजन हो गया। [[पूर्वी बर्लिन]] [[जर्मन लोकतान्त्रिक गणराज्य]] (पूर्वी जर्मनी) की राजधानी बना और [[बर्लिन दीवार]] से घिरा [[पश्चिमी बर्लिन]] [[पश्चिमी जर्मनी]] के हिस्से आया। [[1989]] में बर्लिन दीवार के टूटने पर बर्लिन शहर फिर एक हो गया और [[जर्मनी के एकीकरण]] के बाद पूरे जर्मनी की राजधानी बना।