"जर्मनी": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 193:
 
== अर्थव्यवस्था ==
[[चित्र:Red sls (8224991070).jpg|thumb|[[मर्सिडीज़ बेन्ज़]]। जर्मनी दुनिया में एक प्रमुख निर्यातक है।]]
जर्मनी, एक बहुत ही योग्य श्रम शक्ति, एक बड़ी पूंजी सम्पति के साथ एक सामाजिक बाजार अर्थव्यवस्था है, जिसमे भ्रष्टाचार निम्न स्तर है| यह सकल घरेलू उत्पाद (नाममात्र) के हिसाब से यूरोप की पहली और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था है | सेवा क्षेत्र कुल सकल घरेलू उत्पाद का ७१ प्रतिशत के आसपास, उद्योग २८ प्रतिशत और कृषि ०.९ प्रतिशत योगदान देता है | जर्मनी २००३ से २००८ तक विश्व का सबसे बड़ा निर्यातक था | २००९, में यह दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक और तीसरा सबसे बड़ा आयातक था | देश के ज्यादातर निर्यात अभियांत्रिकी विशेष रूप से मशीनरी, ऑटोमोबाइल, रासायनिक वस्तुओं और धातुओं के क्षेत्र में है| जर्मनी पवनचक्की टर्बाइन और सौर शक्ति प्रौद्योगिकी का एक प्रमुख उत्पादक है | हनोवर, फ्रैंकफर्ट और बर्लिन में वार्षिक अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलों का आयोजन किया जाता है |