"न्यूरॉन": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 19:
 
तंत्रिका कोशिका शब्द का पहली बार प्रयोग [[जर्मन]] [[शरीर संरचना विज्ञान|शरीर विज्ञानशास्त्री]] [[हेनरिक विलहेल्म वॉल्डेयर]] ने किया था। [[२०वीं शताब्दी]] में पहली बार तंत्रिका कोशिका प्रकाश में आई जब सेंटिगयो रेमन केजल ने बताया कि यह तंत्रिका तंत्र की प्राथमिक प्रकार्य इकाई होती है। केजल ने प्रस्ताव दिया था कि तंत्रिका कोशिका अलग कोशिकाएं होती हैं जो कि विशिष्ट जंक्शन के द्वारा एक दूसरे से संचार करती है।<ref name="हिन्दुस्तान"/> तंत्रिका कोशिका की संरचना का अध्ययन करने के लिए केजल ने कैमिलो गोल्गी द्वारा बनाए गए सिल्वर स्टेनिंग तरीके का प्रयोग किया। मस्तिष्क में तंत्रिका कोशिका की संख्या प्रजातियों के आधार पर अलग होती है। एक आकलन के मुताबिक मानव मस्तिष्क में १०० अरब तंत्रिका कोशिका होते हैं। [[टोरंटो विश्वविद्यालय]] में हुए अनुसंधान में एक ऐसे [[प्रोभूजिन]] की पहचान हुई है जिसकी [[मस्तिष्क]] में तंत्रिकाओं के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। इस प्रोभूजिन की सहायता से मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को और समझना भी सरल होगा व अल्जामरर्स जैसे रोगों के कारण भी खोजे जा सकेंगे। '''एसआर-१००''' नामक यह प्रोभूजिन [[कशेरुकी|केशरूकीय]] क्षेत्र में पाया जाता है साथ ही यह तंत्रिका तंत्र का निर्माण करने वाले जीन को नियंत्रित करता है। एक अमरीकी जरनल ''सैल'' (कोशिका) में प्रकाशित बयान के अनुसार स्तनधारियों के मस्तिष्क में विभिन्न जीनों द्वारा तैयार किए गए आनुवांशिक संदेशों के वाहन को नियंत्रित करता है। इस अध्ययन का उद्देश्य ऐसे जीन की खोज करना था जो मस्तिष्क में तंत्रिका कोशिका के निर्माण को नियंत्रित करते हैं। ऎसे में तंत्रिका कोशिका के निर्माण में इस प्रोभूजिन की महत्त्वपूर्ण भूमिका की खोज तंत्रिका कोशिका के विकास में होने वाली कई अपसामान्यताओं से बचा सकती है। वैज्ञानिकों के अनुसार मस्तिष्क में तंत्रिका कोशिका निर्माण के समय कुछ गलत संदेशों वाहन से तंत्रिका कोशिका का निर्माण प्रभावित होता है।<ref>[http://www.patrika.com/news.aspx?id=234913 तंत्रिका कोशिका बनाने वाले प्रोभूजिन की पहचान]|पत्रिका</ref> तंत्रिका कोशिका का विकृत होना [[अल्जाइमर्स]] जैसी बीमारियों के कारण भी होता है। इस प्रोभूजिन की खोज के बाद इस दिशा में निदान की संभावनाएं उत्पन्न हो गई हैं।
 
{{Neuron map|न्यूरॉन}}
 
== संदर्भ ==