"इतालवी एकीकरण": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 19:
 
==मेजिनी का योगदान==
'''देखें, [[ज्युसेपेज्यूसेपे मेत्सिनी]]'''
 
इटली के राष्ट्रीय-एकीकरण के आदर्श को सम्यक् रूप देने का श्रेय [[ज्युसेपे मेत्सिनी|मेजिनी]] को है। उसका जन्म 1805 ई. में [[जिनेवा]] में हुआ था। वह [[फ्रांसीसी क्रांति|फ्रांस की राज्यकान्ति]] से बड़ा प्रभावित था। जिसका श्रेय उसके डॉक्टर पिता को जाता है। वह अपने पिता से प्रेरणा प्राप्त कर क्रान्ति संबंधी साहित्य का अध्ययन करता रहा, इसीलिए वह बाल्यकाल से ही क्रांन्तिकारी विचारों का पोषक हो गया। पढ़ाई समाप्त करने के बाद वह कार्बोनरी का सदस्य बन गया। उदार विचारों के कारण वह 1830 ई. में गिरफ्तार कर लिया गया। लगभग एक वर्ष तक वह [[सेनोना]] की जेल में कैद रहा। जेल से मुक्ति के बाद उसने ‘‘युवक-इटली’’ नामक संस्था का गठन किया, जिससे देश में राजनीतिक जागृति आई। इसकी सदस्य संख्या में निरंतर वृद्धि होती गयी। 1833 ई. में यंग-इटली के सदस्यों की संख्या 60 हजार हो गयी। उसने यह कहा कि नये विचार तभी फैलते हैं जब उसे श्हीदों के खून से सींचा जाता है। वह युवकों के नेतृत्व को महत्वपूर्ण मानता था। वह देश की तत्कालीन व्यवस्था से दुखी था और उसमें सुधार लाने का उपाय सोचता था। उसने देश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी प्रतिष्ठा और उन्नति अवरुद्ध है। हमारी शानदार प्राचीन परम्परा रही है, पर वर्तमान में न हमारा कोई राष्ट्रीय अस्तित्व नहीं है। इसके लिए उसने ऑस्ट्रिया को दोषी बताया। अतः उसने उसके खिलाफ संगठित होकर उसका सामना करने की आवश्यकता प्रतिपादित की। इस प्रकार मेजिनी अपने विचारों से इटली की जनता को राष्ट्रीय-एकीकरण के लिए प्रोत्साहित करता रहा और उनमें देशप्रेम और बलिदान की भावना को कूट-कूटकर भरता रहा। वह स्वयं गणतंत्र का समर्थक था तथा अन्य लोगों को भी वह स्वतंत्रता का पाठ पढ़ाता था। इस प्रकार वह इटली के स्वाधीनता के संघर्ष का अग्रदूत बना रहा। 1848 ई. की [[फ्रांसीसी क्रांति]] का प्रभाव इटली पर भी पड़ा। अतः देशभक्तों ने स्वतंत्रता प्राप्त करने का प्रयास किया। इस प्रयास में उन्हें सफलता तो नहीं मिली, परंतु मेटरनिख के पतन के कारण उनका उत्साह बना रहा।
 
==विक्टर इमेनुएल का योगदान==
'''देखें, [[विक्टर इमानुएल द्वितीय]]'''
 
[[पीडमाँट]] का शासक [[विक्टर इमानुएल द्वितीय|विक्टर इमेनुएल]] अन्य यूरोपीय शासकों से भिन्न था। वह राष्ट्रीयता और लोकतंत्रवाद का समर्थक था। वह एक सच्चा देशभक्त, वीर और धैर्यवान व्यक्ति था। उसने इटली के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। यह उदारवादी था। उसके इन विचारों से प्रभावित होकर देश की जनता ने उसे एक ईमानदार राजा की उपाधि दी। यह जनता के बीच काफी लोकप्रिय हो गया। [[कैबूर]] उनका योग्य प्रधानमंत्री था। राष्ट्रीय मामलों में दोनों के बीच उचित तालमेल बना रहा और दोनों के वांछित सहयोग से राष्ट्रीय-एकीकरण का कार्य गति प्राप्त करता रहा। अतः यह कहना अतिशयोक्तिपूर्ण न होगा कि यदि विक्टर इमेनुएल न होता तो इटली के एकीकरण का कार्य अगर असंभव नहीं तो कठिन जरूर हो जाता।
 
==कैबूर का योगदान==
'''देखें, [[केमिल बेंसो बावूरकावूर]]'''
 
इटली के एकीकरण मेंं जिस व्यक्ति का सर्वाधिक योगदान था, उसका नाम [[केमिल बेंसो बावूर|काउंट केमिलो डी कैबूर]] था। वह अपने युग का एक महत्वपूर्ण और कुशल कूटनीतिज्ञ था। उसका जन्म 1810 ई. में ट्यूरिन के एक जमींदार परिवार में हुआ था। उसने अपना जीवन एक सैनिक के रूप में आरंभ किया, पर बाद में उसने उसका परित्याग कर दिया। वह वैध राजसत्ता का समर्थक था और इंग्लैण्ड की संसदीय प्रणाली से प्रभावित था। उसका प्रभाव देश में धीरे-धीरे बढ़ता गया। 1848 ई. में वह देश की संसद का सदस्य बना। अपनी योग्यता के बल पर वह 1852 ई. में पीडमाँट का प्रधानमंत्री बन गया। प्रधानमंत्री बनते ही उसने पीडमाँट की उन्नति की ओर विशेष ध्यान दिया। वह व्यावहारिक और दृढ़ निश्चयी व्यक्ति था। उसने परिस्थितियों के अनुसार कार्य करके इटली के एककीरण के कार्य को संभव बनाया।
 
Line 53 ⟶ 56:
==गैरीबॉल्डी के कार्य==
'''देखें, [[जुज़ॅप्पे गारिबाल्दि]]'''
 
[[जुज़ॅप्पे गारिबाल्दि|गैरीबॉल्डी]] ने इटली के राष्ट्रीय-एकीकरण के कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जन्म 1807 ई. में नीस में हुआ था। उसने नौ-सेना की शिक्षा प्राप्त थी। वह समुद्री व्यापार से जुड़ा हुआ था। वह मेजिनी से बड़ा प्रभावित था, इसीलिए वह रिपब्लिकन-दल का पक्षपाती हो गया था। सरकार उसके इस उदार विचार से नाराज थी, इसीलिए वह गिरफ्तार कर लिया गया। सजा से बचने के लिए वह दक्षिण-अमेरिका भाग गया। वहाँ अनेक वर्षों तक रहकर वह 1848 ई. में पुनः इटली वापस लौटा। क्रांति में असफलता प्राप्त करने के पश्चात वह पुनः अमेरिका चला गया। वहाँ से खूब धन कमाकर वह पुनः इटली आया। कैबूर और विक्टर एमेनुअल के साथ उसने संपर्क बनाये रखा। अपने नेतृत्व में उसने लालकुर्ती दल का संगठन किया, जिसके सहयोग से वह सिसली और नेपल्स को स्वतंत्र कर उन्हें राष्ट्रीय-धारा से जोड़ने में सफल हुआ।