"रामानन्द": अवतरणों में अंतर

छो 115.115.217.131 (Talk) के संपादनों को हटाकर Sanjeev bot के आखिरी अवतरण को पूर्ववत...
पंक्ति 9:
== शिष्य परंपरा ==
स्वामी रामानंद ने राम भक्ति का द्वार सबके लिए सुलभ कर दिया. उन्होंने [[अनंतानंद]], [[भावानंद]], [[पीपा]], [[सेन]], [[धन्ना]], [[नाभा दास]], [[नरहर्यानंद]], [[सुखानंद]], [[कबीर]], [[रैदास]], [[सुरसरी]], [[पदमावती]] जैसे बारह लोगों को अपना प्रमुख शिष्य बनाया, जिन्हे [[द्वादश महाभागवत]] के नाम से जाना जाता है। इनमें कबीर दास और रैदास आगे चलकर काफी ख्याति अर्जित किये. कबीर औऱ [[रविदास]] ने [[निर्गुण]] राम की उपासना की.इस तरह कहें तो स्वामी रामानंद ऐसे महान संत थे जिसकी छाया तले सगुण और निर्गुण दोनों तरह के संत-उपासक विश्राम पाते थे। जब समाज में चारो ओर आपसी कटूता और वैमनस्य का भाव भरा ङुआ था, वैसे समय में स्वामी रामानंद ने नारा दिया-जात-पात पूछे ना कोई-ङरि को भजै सो हरी का होई. उन्होंने सर्वे प्रपत्तेधिकारिणों मताः का शंखनाद किया और भक्ति का मार्घ सबके लिए खोल दिया. उन्होंने महिलाओं को भी भक्ति के वितान में समान स्थान दिया. उनके द्वारा स्थापित [[रामानंद सम्प्रदाय]] या [[रामावत]] संप्रदाय आज वैष्णवों का सबसे बड़ा धार्मिक जमात है। वैष्णवों के 52 द्वारों में 36 द्वारे केवल रामानंदियों के हैं। इस संप्रदाय के संत बैरागी भी कहे जाते हैं। इनके अपने अखाड़े भी हैं। यूं तो रामानंद सम्प्रदाय की शाखाएं औऱ उपशाखाएँ देश भर में फैली हैं। लेकिन [[अयोध्या]],[[चित्रकूट]],[[नाशिक]], [[हरिद्वार]] में इस संप्रदाय के सैकड़ो मठ-मंदिर हैं। [[काशी]] के [[पंचगंगा घाट]] पर अवस्थित [[श्रीमठ]], दुनिया भर में फैले रामानंदियों का मूल गुरुस्थान है। दूसरे शब्दों में कहें तो [[काशी]] का [[श्रीमठ]] हीं सगुण और निर्गुण रामभक्ति परम्परा और [[रामानंद सम्प्रदाय]] का मूल आचार्यपीठ है। वर्तमान में [[जगदगुरू रामानंदाचार्य स्वामी श्रीरामनरेशाचार्यजी महाराज]], श्रीमठ के गादी पर विराजमान हैं। वे न्याय शास्त्र के प्रकांड विद्वान हैं और संत समाज में समादृत हैं।
 
ब्रह्मज्ञानी महापुरुषों की परम्पराओं पर दृष्टि डाली जाये तो वो आज के युग में भी जीवित है | आइये देखते हैं कैसे :
 
1) श्री राघवानंद जी महाराज
2) स्वामी रामानंद जी स्वामी
3) संत कबीर दास जी महाराज
4) संत कमाल साहिब
5) श्री दादू दीनदयाल जी महाराज
6) स्वामी निश्चलदास जी महाराज
7) स्वामी केशवानंद जी महाराज
8) स्वामी लीलाशाह जी महाराज
9) संत श्री आशारामजी बापू
 
गुरु स्वामी रामानंद जी महाराज की परम्परा अपने शिष्य संत कबीरदास जी पंथ से लेकर पूज्य संत श्री आशारामजी बापू जैसे महापुरुषों तक की ये संत परम्परा आज भी सजीव है । हमें विश्ववासियों को, भारत के सपूतों को इस सच्चाई से अवगत कराना होगा कि पूज्य संत श्री आशारामजी बापू कोई सामान्य संत नहीं हैं । ब्रह्मज्ञानी महापुरुषों की संत परम्परा हम आज भी प्रत्यक्ष देख सकते हैं |
 
== भक्ति-यात्रा ==