"थोरियम": अवतरणों में अंतर

{{स्रोतहीन}} जोड़े (TW)
पंक्ति 1:
{{स्रोतहीन|date=जून 2015}}
[[चित्र:MonaziteUSGOV.jpg|right|thumb|300px|'''मोनाजाइट''' नामक खनिज थोरियम का प्रमुख स्रोत है। यह एक विरल मृदा एवं थोरियम फॉस्फेट है।]]
'''थोरियम''' (Thorium) [[आवर्त सारणी]] के [[ऐक्टिनाइड श्रेणी]] (actinide series) का प्रथम [[तत्व]] है। पहले यह चतुर्थ अंतर्वर्ती समूह (fourth transition group) का अंतिम तत्व माना जाता था, परंतु अब यह ज्ञात है कि जिस प्रकार [[लैथेनम]] (La) तत्व के पश्चात् 14 तत्वों की लैथेनाइड शृंखला (lanthanide series) प्रांरभ होती है, उसी प्रकार ऐक्टिनियम (Ac) के पश्चात् 14 तत्वों की दूसरी शृंखला आरंभ होती है, जिसे एक्टिनाइड शृंखला कहते हैं। थोरियम के [[अयस्क]] में केवल एक [[समस्थानिक]](द्रव्यमान संख्या 232) पाया जाता है, जो इसका सबसे स्थिर समस्थानिक (अर्ध जीवन अवधि 1.4 x 10<sup>10</sup> वर्ष) है। परंतु [[यूरेनियम]], [[रेडियम]] तथा [[ऐक्टिनियम]] अयस्कों में इसके कुछ समस्थानिक सदैव वर्तमान रहते हैं, जिनकी द्रव्यमान संख्याएँ 227, 228, 230, 231 तथा 234 हैं। इनके अतिरिक्त 224, 225, 226, 229 एवं 233 द्रव्यमान वाले समस्थानिक कृत्रिम उपायों द्वारा निर्मित हुए हैं।