"सूफ़ीवाद": अवतरणों में अंतर

No edit summary
Fixed typo
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल एप सम्पादन
पंक्ति 1:
{{इस्लाम}}
'''सूफ़ीवाद''' या '''तसव्वुफ़''' [[इस्लाम]] का एक रहस्यवादी पंथ है। इसके पंथियों को ''सूफ़ी''([[सूफ़ी संत]]) कहते हैं। इनका लक्ष्य आध्यात्मिक प्रगति एवं मानवता की सेवा रहा है। सूफ़ी राजाओं से दान-इपहारउपहार स्वीकार नहीं करते थे और सादा जीवन बिताना पसन्द करते थे। इनके कई तरीक़े या घराने हैं जिनमें [[सोहरावर्दी]] (सुहरवर्दी), [[नक्शवंदिया]], [[कादिरी]], [[चिष्तिया]], [[कलंदरिया]] और [[शुस्तरिया]] के नाम प्रमुखता से लिया जाता है।
 
माना जाता है कि सूफ़ीवाद [[ईराक़]] के [[बसरा]] नगर में क़रीब एक हज़ार साल पहले जन्मा। राबिया, अल अदहम, मंसूर हल्लाज जैसे शख़्सियतों को इनका प्रणेता कहा जाता है - ये अपने समकालीनों के आदर्श थे लेकिन इनको अपने जीवनकाल में आम जनता की अवहेलना और तिरस्कार झेलनी पड़ी। सूफ़ियों को पहचान [[अल गज़ाली]] के समय (सन् ११००) से ही मिली। बाद में [[अत्तार]], [[रूमी]] और [[हाफ़िज़]] जैसे कवि इस श्रेणी में गिने जाते हैं, इन सबों ने शायरी को तसव्वुफ़ का माध्यम बनाया। भारत में इसके पहुंचने की सही-सही समयावधि के बारे में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन बारहवीं-तेरहवीं शताब्दी में ख़्वाजा [[मोईनुद्दीन चिश्ती]] बाक़ायदा सूफ़ीवाद के प्रचार-प्रसार में जुट गए थे।