"ताप्ती नदी": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 129:
इनके अलावा [[प्रकाशा]] और सारंगखेड़ा के निकट शहादा में छोटे छोटे बैराज भी बने हैं। प्रकाशा एक पवित्र हिदू तीर्थ भी है जो ताप्ती का तटवर्ती शहर है और यहां भगवान शिव का एक मन्दिर, केदारेश्वर स्थित है। यह इस क्षेत्र का प्राचीनतम स्थान है।
 
इनके अलावा तटवर्ती अन्य महत्त्वपूर्ण स्थानों में [[अमरावती जिला|अमरावती जिले]] का मेलघाट बाघ रिज़र्व नदी के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित है। यह बाघ परियोजना (''प्रोजेक्ट टाइगर'') के अन्तर्गत्त आता है और महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित है। इनके साथ ही बुड़हानपुरबुरहानपुर के निकट ही ऐतिहासिक [[असीरगढ़|असीरगढ़ दुर्ग]] भी स्थित है, जिसे दक्खिन की कुञ्जी भी कहा जाता है। जलगांव में चांगदेव में चांगदेव महाराज का एक मन्दिर भी स्थित है।
 
== ताप्ती के सात कुण्ड ==